Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने लखनी साहू को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया कोरबा – शासकीय इंजीनियरिंग विश्वेश्वरैया स्नाकोत्तर महाविद्यालय कोरबा की पूर्व छात्रा और सक्रिय एनएसएस स्वयं सेविका लखनी साहू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने पर साहू समाज में हर्ष व्याप्त है । साहू संघ कोरबा ईकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष पालूराम साहू के नेतृत्व में साहू समाज के सदस्यगण, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ लखनी साहू अपने परिजनों के साथ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से मिली। जयसिंह अग्रवाल ने लखनी साहू को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया ।…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायने रामपुर चौक में वीर शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का किया अनावरण कोरबा 09 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कटघोरा के रामपुर चौक स्थित वीर शहीद सीताराम कंवर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सीताराम कंवर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपस्थित आमजनता…
शिक्षा को अपनाकर विकास की राह में समाज को आगे बढ़ना होगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सातगढ़ कँवर समाज के सम्मेलन और वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़ रुपये, प्रतिमा के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा की भगवान सहस्त्रबाहु के प्रतिमा के लिए 25 लाख और कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड की घोषणा की कोरबा 09 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा में सातगढ़ कँवर समाज के सामाजिक सम्मेलन-1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्य तिथि समारोह सहित रामपुर…
ई-नीलामी प्रक्र्रिया से रेत खदान आबंटन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन बिलासपुर में 13 अक्टूबर कोकोरबा 09 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के अनुसार खनिज साधन विभाग अंतर्गत गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के तहत एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। ई-नीलामी से संबंधित समस्त प्रक्रिया यथा निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने हेतु बोलीकर्ताओं का पंजीयन, बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोलीकर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन इत्यादि समस्त कार्यवाही उक्त पोर्टल के माध्यम से ही किया जायेगा।छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के प्रबंधन को मिला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान….स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को बोत्सववाना में अवार्ड प्राप्त हुआ रायपुर, 09 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क (UNPAN) की शोध संस्था International Centre for Parliamentary Studies (ICPS) द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के निर्देशन में संपन्न स्थानीय निकाय निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिये उक्त संस्था को प्रस्ताव भेजा गया था। आयोग द्वारा प्रेषित प्रस्ताव को…
रायपुर : हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य / अवसर परीक्षा नवम्बर 2025 की समय-सारिणी घोषितरायपुर, 09 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य / अवसर परीक्षा नवम्बर 2025 की समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है। इस वर्ष हायर सेकण्डरी की परीक्षा दिनांक 17 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 01 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगी। वहीं हाईस्कूल की परीक्षा 17 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होकर 28 नवम्बर 2025 तक संपन्न होगी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा से संबंधित विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी अपने समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से…
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के प्रबंधन को मिला अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानस्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को बोत्सववाना में अवार्ड प्राप्त हुआ रायपुर, 09 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क (UNPAN) की शोध संस्था International Centre for Parliamentary Studies (ICPS) द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया है। माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के निर्देशन में संपन्न स्थानीय निकाय निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिये उक्त संस्था को प्रस्ताव भेजा गया था। आयोग द्वारा प्रेषित प्रस्ताव को…
रायपुर : नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी कुतुल से नीलांगुर महाराष्ट्र बॉर्डर तक एनएच-130-डी का होगा निर्माण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के लिए सरकार सतत प्रयासरत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 9 अक्टूबर 2025 कुतुल से नीलांगुर महाराष्ट्र बॉर्डर तक एनएच-130-डी का होगा निर्माण बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण को नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन ने कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस सड़क के निर्माण के लिए न्यूनतम टेंडर देने…
मुख्यमंत्री ने कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु चौक नामकरण, प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन कोरबा 09 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने प्रवास के दौरान कटघोरा के कसनिया मोड में भगवान सहशस्त्रबाहु चौक नामकरण, मूर्ति स्थापना, कल्चुरी स्वागत द्वार सह उद्यान निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर चौक में मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। उन्होंने चौक नामकरण, मूर्ति स्थापना एवं भूमिपूजन सहित अन्य निर्माण कार्य के लिए कल्चुरी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, आईजी बिलासपुर रेंज…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कटघोरा में हुआ आत्मीय स्वागत मेला ग्राउंड हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया अभिनंदन कोरबा 09 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज कोरबा जिले के कटघोरा आगमन पर मेला ग्राउंड स्थित हेलीपेड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय के हेलीपेड पहुंचने पर कटघोरा विधानसभा के विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री संजीव शुक्ला, कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत, कटघोरा वनमंडल अधिकारी श्री कुमार निशांत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया।इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.