Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर के 11 वीं में रिक्त सीटों में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 20 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित कोरबा 14 अगस्त 2025/प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर बालक/बालिका कक्षा 11 वीं (वाणिज्य एवं कला संकाय) में 64 एवं अन्य पिछड़ावर्ग प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय (गणित) में 21 सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में शामिल होने हेतु कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। प्रयास आवासीय विद्यालय बालक/बालिका बिलासपुर में चयन हेतु प्रदेश के साथ ही प्रदेश…
स्वयंसेवी नगर सैनिक भर्ती हेतु चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारीकोरबा 14 अगस्त 2025/जिले में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं की सुरक्षा हेतु 65 स्वंयसेवी महिला नगर सैनिक एवं जनरल ड्यूटी हेतु 25 स्वंयसेवी नगर सैनिकों की भर्ती कार्यवाही पूर्ण कर चयन तथा प्रतिक्षा सूची जारी कर दी गई है।कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरबा से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन एवं प्रतिक्षा सूची को विभागीय वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट सीजीएचजीसीडी डाट जीओव्ही डाट इन एवं एफआईआरईएनओसी डाट जीओव्ही डाट इन में अपलोड किया जा चुका है। जिसका अवलोकन अभ्यर्थी कर सकते हैं।
विद्यार्थियों को मोजा, बेल्ट और टाई का वितरण किया गया कोरबा । पाली विकासखंड के अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला शांतिनगर बोईदा में शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष दुर्गेश मरावी के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। साथ ही पालक – शिक्षक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार किया गया। मध्यान भोजन,नाश्ता, शाला संचालन, बच्चों की पढ़ाई का स्तर,न्यूनतम अधिगम अन्य कई विषयों पर चर्चा किया गया। बैठक उपरांत उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को मोजा, टाई और बेल्ट वितरण किया गया। टाई,मोजा, बेल्ट पाकर बच्चे काफी उत्साहित हुए और एकरूपता की भावना जागृत…
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को किया रवाना सभी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें एवं देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को दें सम्मानः कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन कैबिनेट मंत्री ने हर घर तिरंगा फहराने हेतु आम नागरिकों को दिलाई शपथ कोरबा 14 अगस्त 2025/वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज कोरबा नगरीय क्षेत्र के घण्टाघर के ओपन थियेटर मैदान में तिरंगा यात्रा का आयोजन…
देश की एकता, अखण्डता एवं सद्भाव को बनाए रखने में निभाएं अपनी सहभागिताः- महापौर सद्भावना एवं एकता का संदेश देने स्वतंत्रता दौड़ का हुआ आयोजन जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण हुए शामिलकोरबा 14 अगस्त 2025/ जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के तत्वावधान में 14 अगस्त को सद्भावना एवं एकता का संदेश देने के लिए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दौड़ सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड कोरबा से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक से होते…
पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का होगा वार्षिक सत्यापन निगम के समस्त वार्डो में चलेगा विशेष अभियान, कर्मचारियों की लगाई गई वार्डवार ड्यूटी कोरबा 14 अगस्त 2025 – शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन मोबाईल एप बेनेफिशरी सत्यापन एप के माध्यम से किया जाएगा, इस हेतु नगर पालिक निगम केरबा के समस्त वार्डो में विशेष अभियान चलाया जाएगा। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में अपर आयुक्त विनय मिश्रा ने इस हेतु आदेश जारी कर वार्डवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत शासन के सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित केन्द्रीय पेंशन योजनाओं…
स्वतंत्रता दिवस 2025 पर छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम पदक सूची में घोषित स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मियों के नाम गैलेंट्री मेडल (जीएम), प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस (पीएसएम) और मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (एमएसएम) के लिए घोषित किए हैं। यह सम्मान आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने और वामपंथी उग्रवाद से निपटने में राज्य की अहम भूमिका को रेखांकित करता है।गैलेंट्री मेडल (GM)असाधारण साहस और उत्कृष्ट परिचालन क्षमता के लिए छत्तीसगढ़ के 14 पुलिसकर्मियों के नाम गैलेंट्री मेडल के लिए घोषित किए गए हैं। इनमें आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा (पुलिस अधीक्षक),…
छत्तीसगढ़ के रावत (यादव) को पिछड़ा वर्ग की सूची में शामिल करने राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापनकोरबा । छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज रायपुर पंजीयन (5066) की कोरबा जिला इकाई द्वारा यादव (रावत जाति) को केन्द्र सरकार के पिछड़ा वर्ग की सूची में जुड़वाने बावत राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर) को सौंपा गया। झेरिया यादव समाज जिला कोरबा द्वारा कहा गया है कि रावत सरनेम छत्तीसगढ़ में यादव जाति में आता है, लेकिन केन्द्र सरकार ने इसे सामान्य वर्ग में रखा है, जिसके कारण हमारे यादव समाज के लोग जो रावत लिखते हैं, उन्हें…
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में लिया गया सामूहिक संकल्पकोरबा । कोरबा अंचल के ह्रदय स्थल दर्री रोड में संचालित श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला कोरबा, राज्य छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को नशा मुक्त करने हेतु महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को शपथ दिलाई गई।उक्त कार्यक्रम महाविद्यालय शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुनील जैन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.के. झा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. मो. वसीम अकरम द्वारा सबको सामूहिक संकल्प दिलाया गया एवं नशे के दुष्प्रभाव…
दिल्ली लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ग्राम दोंदरो और ढपढप के सरपंच होंगे शामिलकोरबा । दिल्ली लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में कोरबा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत दोंदरो के सरपंच बंधन सिंह कंवर व कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढपढप के सरपंच शिवगणेश सिंह कंवर शामिल होंगे। जिला पंचायत कोरबा के 5 श्रेष्ठ सरपंचों की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय को भेजी गई सूची में से चयन किया गया है।नई दिल्ली के लाल किले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में जिले के श्रेष्ठ सरपंचों को शामिल करने जिला…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.