Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
0 राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष से मिलकर पदाधिकारियों ने मांगा सहयोग कोरबा। जय मां सर्वमंगला गौ सेवाधाम,राताखार कोरबा के पदाधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेश्वर पटेल से मिल कर सड़क पर विचरण करते हुए गौवंशों के संवर्धन, संरक्षण हेतु ज्ञापन सौंपा गया। उनसे गौसेवा हेतु शासकीय सहयोग प्रदान करने के लिए भी आग्रह किया गया। सेवाधाम से जुड़े रवि सिंह चंदेल ने बताया कि हमारी संस्था जय मां सर्वमंगला गौसेवा समिति द्वारा विगत 5-6 वर्षों से राताखार बाईपास हसदेव नदी किनारे निरंतर गौसेवा का कार्य किया जा रहा है। इस गौशाला में विशेष रूप से…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज बटालियन में पोस्टेड डीएसपी की पत्नी का नीली बत्ती लगी गाड़ी में बर्थडे मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। DSP की पत्नी गाड़ी में सामने बैठी हैं और उनके साथ अन्य युवतियां भी खतरनाक तरीके से गाड़ी में सवार हैं। यह वीडियो अंबिकापुर के सरगवां पैलेस होटल का है।वीडियो वायरल होने के बाद डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी का गाड़ी के बोनट पर केक सजाकर बर्थडे सेलिब्रेशन करने के मामले FIR दर्ज किया गया है। लेकिन FIR डीएसपी की पत्नी पर नहीं गाड़ी के ड्राइवर पर दर्ज की…
0 बालको निवासी पुराने मित्रों का मिलन समारोह संपन्न कोरबा। “आया है मुझे फिर याद वो जालिम गुजरा जमाना बचपन का…..वो खेल…वो साथी… वो झूले, वो दौड़ के कहना.. आ छू ले, हम आज तलक भी ना भूले वो ख्वाब सुहाना बचपन का……” गीत के भाव तब सार्थक हुए जब “बालको देश की शान” यह नाम चरितार्थ करने वाले 70 से 90 दशक के युवाओं का 40 साल के बाद मिलन हुआ। ये भारत के विभिन्न शहरों में अपनी रहते हुये देश के विकास के लिये अपना योगदान दे रहे हैं। कोई इंजीनियर, कोई डाक्टर तो कोई उद्योगपति, वकील, शिक्षक,…
कोरबा-बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और कौशल निर्माण को बढ़ावा देना था। दो चरणों में आयोजित शिविर में इस वर्ष 600 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। यह बालको की कर्मचारी कल्याण एवं सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट कनेक्ट’ के अंतर्गत कंपनी ने 14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किया, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के 200 से अधिक छात्र शामिल हुए। ये छात्र आस-पास के सरकारी स्कूल में अध्ययनरत हैं। ‘प्रोजेक्ट…
0 पिकअप में कबाड़ का सामान ला कर मकान में रखने व कब्जा की कोशिश की गई कोरबा। कोरबा में एक महिला के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अधिवक्ता कमलेश साहू और उनके साथियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया है । पुलिस के अनुसार, महिला प्रार्थना शुक्ला ने बताया कि दिनांक 17.06.2025 की रात्रि करीब 10.45 बजे अधिवक्ता कमलेश साहू, रोहित साहू, विपिन साहू और अन्य लोग उसके मकान पर आए और मकान को कब्जा करने की कोशिश की। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने…
(अपडेट समाचार) कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने काफी समय के बाद जिला पुलिस बल में पदस्थ 37 कर्मियों का तबादला किया है। इनमें एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक व एक सहायक उपनिरीक्षक के अलावा तीन प्रधान आरक्षक और 31 आरक्षक शामिल हैं। बांकी।मोंगरा थाना में निरीक्षक चमनलाल सिन्हा को नया प्रभारी पदस्थ किया गया है।
0 प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटते ही जनसमस्याओं की सुध ली आयुक्त ने कोरबा। प्रशिक्षण कार्यक्रम से लौटते ही जनसमस्याओं की सुध लेते हुए आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के जोन कमिश्नरों व अधिकारियों को कडे़ दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आमजनता की समस्याओं व समय सीमा के प्रकरणों के निराकरण हेतु तत्काल प्रभावी व परिणाममूलक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रकरणों का निराकरण कराएं। उन्होने कहा कि आमजन की समस्याओं से जुडे़ प्रकरण एक समय सीमा के पश्चात भी लंबित रहें, यह कदापि स्वीकार्य नहीं किया जाएगा, इस पर लापरवाही व उदासीनता परिलक्षित होने पर जबावदारी तय कर संबंधित पर…
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विनय सोनवानी /एन के राजवाड़े अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में 18 जुन 2025 बुधवार को भोजन अवकाश में दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्टर को निम्नलिखित मांगों के संबंध में सौंपा गया। (1)केंद्र कर्मचारी एवं पेंशनरो को वर्तमान में 55% महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जबकि राज्य के कर्मचारी एवं पेंशनरों को 53% महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है फलस्वरुप केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश दिनांक से महंगाई भत्ता में 2% की वृद्धि की जावे। (2) शिक्षकों…
0 नक्सली हिंसा में शहीद पुलिस कर्मी के आश्रित को दूसरे विभागों में भी अनुकम्पा नियुक्ति मिल सकेगी मंत्रिपरिषद के निर्णय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को सिविल लाईन स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1 मंत्रिपरिषद ने अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति सूची में तकनीकी कारणों से शामिल होने से वंचित जातियों को प्राप्त होने वाली कतिपय सुविधाएं के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिहारी कोरवा, बघेल क्षत्री, संसारी उरांव तथा पबिया, पविया, पवीया समाज के विद्यार्थियों को अनुसूचित जनजाति के समतुल्य एवं डोमरा…
जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह के खपरीडीह गांव की आरा मिल में वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा शराब पार्टी की गई। शराब पीते तस्वीर वायरल होने के बाद कर्मचारियों की डॉक्टरी जांच की गई, जिसमें 5 कर्मचारी द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है। DFO हिमांशु डोंगरे ने कहा है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी के दौरान वर्दी में शराब पार्टी करने वन विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, खपरीडीह गांव की आरा मिल की जांच के लिए उड़नदस्ता टीम को भेजी गई थी, लेकिन वहां जांच की बजाय शराब पार्टी करते वन विभाग…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.