Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने तमाम तरह के अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज में मीडिया के सीधे प्रवेश और वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी पर पाबंदी लगा दी है। इस संबंध में मीडिया प्रोटोकॉल जारी कर इसका पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गाइडलाइन जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि मीडिया सीधे तौर पर अस्पतालों में अपने कामकाज नहीं कर सकेगी बल्कि अस्पतालों को एक मीडिया लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त करना होगा जो वांछित जानकारियां अस्पताल व प्रबन्धन से प्राप्त कर मीडिया को साझा करेगा। मरीजों की गोपनीयता को भी प्रमुख आधार इस पूरे मामले में बनाया गया है। देखें पूरी गाइड…
0 क्षेत्र में 11 हजार पौधे रोपण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पौधरोपण हेतु किया प्रेरित रेनफेड एरिया डेवेलपमेंट कार्यक्रम के तहत लबेद में आयोजित हुआ कृषक प्रशिक्षण कोरबा-बरपाली। करतला विकासखंड के लबेद ग्राम में कृषि विकास कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग कोरबा द्वारा रेनफेड एरिया एग्रीकल्चर अर्थात वर्षा आधारित कृषि वाले क्षेत्र में उन्नत कृषि कार्य करने हेतु किसानों को कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उन्नत खेती किसानी करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को धान की खेती के साथ दलहन और तिलहन की खेती तथा पशुपालन करने को प्रेरित किया गया। किसानों…
जांजगीर-चाम्पा। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर जांजगीर-चांपा पुलिस एवं प्रशासन का कड़ा प्रहार हुआ है। पूरे जिले में एक ही रात में अवैध रेत पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। 50 से अधिक ट्रैक्टर, हाईवा एवं जेसीबी जप्त किए गए। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के द्वारा रात्रि गश्त कर थाना-चौकी क्ष्रेत्र का जायजा लिया जाता रहा।
मुंगेली। जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में “ऑपरेशन बाज” के तहत 2 मवेशी तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है। 16 नग बैलों को क्रूरतापूर्वक पैदल हांकते हुये बूचड़खाना ले जाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं। मुंगेली एसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध “ऑपरेशन बाज” अभियान चलाया जाकर समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लालपुर एस. आर. धृतलहरे से…
0 जनवरी से जून तक,तिहार में भी चलता रहा आवेदन का सिलसिला,पर खतरे को टालने सुध नहीं ली अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने 0 पार्षद ने शरण देने की बात कही,रात होते ही मुकर गया 0 अधिकारियों पर तय होनी चाहिए घटना की जिम्मेदारी कोरबा-बांकीमोंगरा। नवगठित नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा जहां अपने नए-नए गठन की खुमारी में है तो यहां के अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि भी कुछ अलग ही रौब में चल रहे हैं। सत्ता-संगठन और प्रशासन में आपसी तालमेल कितना है, यह तो इससे जुड़े लोग ही जानें लेकिन जनता की सुनवाई कितनी हो रही है यह हाल-फिलहाल की घटनाओं ने उजागर…
0 कहा- जब एसपी की जिम्मेदारी तो थाना प्रभारी क्यों नहीं जांजगीर-चाम्पा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा विजय कुमार पांडेय ने आबकारी एक्ट की कार्यवाही में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। थाना प्रभारी बम्हनीडीह के द्वारा थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर थाना बम्हनीडीह पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत मामूली कार्यवाही कर छोड़ दिए जाने और लेन-देन किए जाने की शिकायत संज्ञान में आने के कारण पुलिस अधीक्षक द्वारा आबकारी एक्ट की मामूली कार्यवाही को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक कमलेश शेंडेय को लाइन हाजिर किया गया।…
कोरबा। SECL के कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर परियोजना में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ उनके कमरे में मिला। पुलिस को मामला सन्देहास्पद लग रहा है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सारा कुछ स्पष्ट होगा। जानकारी के मुताबिक मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।आज 17 जून को श्रीति सिंह 37 वर्ष का शव एसईसीएल के ऑफिसर्स कालोनी स्थित आवास में मिलने की खबर आम हुई। घटना के वक्त असिस्टेंट मैनेजर राजीव सिंह ड्यूटी पर थे। घटना का पता तब चला जब बड़े बेटे ने छोटे भाई के रोने की आवाज सुनकर घर में देखा, तो…
कोरबा,पोड़ी-उपरोड़ा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा में पदस्थ सचिव के शराब के नशे में पंचायत आने और पंचायत भवन को ही अपना आरामगाह बना लेने के मामले में आखिरकार जिला पंचायत सीईओ के द्वारा आदेश जारी कर उसे हटा दिया गया है। सत्यसंवाद ने प्रमुखता से ग्राम वासियों की समस्या को उजागर किया, साथ ही पंचायत की सरपंच ने भी इस संबंध में जिलाधीश को आवेदन सौंप कर कार्रवाई का आग्रह किया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और जनपद पंचायत से प्रतिवेदन जिला पंचायत को प्रेषित किया गया और जिला सीईओ ने हटाने…
0 जिले में खनिज के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने हेतु टॉस्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न 0 कोयले की चोरी रोकने संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त रुप से कार्यवाही करने अधिकारियों को किया निर्देशित कोरबा। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण व विक्रय पर रोक लगाने हेतु जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन हुई। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी कोरबा मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, मनोज बंजारे, उप संचालक खनिज विभाग प्रमोद नायक, सीआईएसएफ के कमाडेंट एसडीएम, तहसीलदार पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन,…
0 जनपद सीईओ ने मामला जिला पंचायत सीईओ पर छोड़ा कोरबा, पोड़ी-उपरोड़ा। सरपंच मालती बाई मरकाम ने कलेक्टर से की गई शिकायत में कहा है कि ग्राम पंचायत नवापारा, जनपद पोड़ी-उपरोड़ा में पदस्थ सचिव रामेश्वर प्रसाद राजवाड़े की मनमानी बढ़ती जा रही है। सरपंच के द्वारा राचिव के खिलाफ कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद उसके विरुद्ध किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। सचिव की शराब सेवन करने के बाद पंचायत में आकर महिलाओं के सामने टेबल पर पैर रखकर बैठता है एवं कार्य स्थल पर मनरेगा हितग्राहियों को गाली-गलौच करता है। उसका ग्राम पंचायत…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.