Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
0 छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 पदाधिकारियों को हुई सजा छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के छह पदाधिकारी एवं सदस्यों को लूटपाट कर उगाही करने के आरोप मे 7-7 साल की सश्रम कारावास की सजा से दण्डित किया गया है। जांजगीर-चाम्पा। यह मामला वर्ष 2021 में थाना बम्हनीडीह क्षेत्र का है, जिसमें आरोपीगण 01 भूपेन्द्र रात्रे उम्र 31 साल सा० बोकरामुडा बलौदा 02 लक्की उर्फ लकेश्वर कुमार वर्मा उम्र 29 साल सा० भनपुरी रायपुर 03 तरुण कुमार उम्र 23 साल सा० भनपुरी रायपुर 04 कृपाण बघेल उम्र 26 साल सा० दीनदयाल कालोनी रायपुर 05 भोल कश्यप उम्र 29 साल सा० मलदा थाना…
0 नशा की लत ने तबाह किया परिवार, पिता के खून से हाथ रंग लिया बेटे ने कोरबा। एक बेटे ने शराब और गांजा के नशा की आग में पूरे परिवार को झुलसा दिया। मां पहले ही दिवंगत हो चुकी है, पिता ने राजमिस्त्री का काम कर जैसे-तैसे एक बेटी को ब्याहा और एक पुत्र व एक पुत्री का भरण-पोषण करते आ रहा था। इस परिवार को नशा की नजर लग गई और नशेड़ी बेटे ने मदहोशी के आलम में चाकू मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में जिला पुलिस का ट्रैकर…
0 नशा मुक्ति, साइबर अपराध, यातायात के प्रति जनजागरुक करेंगे : एसपी भोजराम पटेल मुंगेली। मुंगेली जिला पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति, यातायात नियमों का पालन करने एवं साइबर ठगी से बचाव हेतु अभियान “पहल” का शुभारंभ किया गया है।अभियान “पहल” का उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना है। केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री (छ.ग.) शासन अरूण साव एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, जिला मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के हाथों मुंगेली पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान “पहल” के बुकलेट, पोस्टर का विमोचन कराया गया। एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक…
कोरबा-बरपाली। प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौ. कलार) समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन। समाज के बच्चों ने लिया बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा। सात परीक्षा केंद्रों में शामिल हुए लगभग 200 बच्चे। प्रगतिशील जायसवाल कन्नौ. कलार समाज के कार्यकारिणी और युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में समाज के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 का आयोजन रविवार 15 जून को किया गया। परीक्षा के लिए तीन वर्ग बनाये थे जिसमें 7 वर्ष से 14 वर्ष, 14 से 19 वर्ष और 19 से 30 वर्ष तक के लगभग 200 बच्चों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसके लिए सरस्वती…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज का काफिला हादसे का शिकार हो गया। काफिले में शामिल कई नेताओं की गाड़ियां आपस में टकरा गई। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रवास थे। यहां वे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस रायगढ़ जा रहे थे। उनके काफिले में कई स्थानीय नेताओं की गाड़ियां शामिल थी। अचानक गाड़ियां आपस में भिड़ गई। राहत की बात यह रही कि इसमें किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि गाड़ियों को…
0 दूरस्थ अंचलों के रहवासी अच्छी सुविधा पाने से आज भी वंचित कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के कोरबा जिले में स्थापित कटघोरा सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र व कोरबा विकासखण्ड के अंतर्गत के पंचायत देवपहरी के आश्रित ग्राम डीडासराई में पिछले 11 जून 2025 से ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने से पूरे डीडासराई में बिजली ठप्प है। इसी तरह कोरबा जिले के अंतिम छोर कुदरीचिंगर में पिछले 15दिनों से लाईट नहीं है। बिजली विभाग से विनम्र निवेदन, आग्रह, अपील करते-करते थक चुके हैं कि एक सदस्य को चेक करने के लिए भेज…
कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा। जहां एक ओर ग्रामीण जनता अपने पंचायत आधारित कार्यों के लिए पंचायत सचिवों पर निर्भर हैं, तो वहीं पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड की नवापारा पंचायत के सचिव रामेश्वर प्रसाद राजवाड़े के रवैए ने लोगों को परेशान कर रखा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव राजवाड़े नियमित रूप से शराब के नशे में पंचायत भवन पहुंचते हैं और अधिकतर समय वहीं सोते रहते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सचिव से जब किसी कार्य या दस्तावेज़ की जानकारी माँगी जाती है, तो वह गुस्से में आकर अभद्र व्यवहार करते हैं। इस तरह की लापरवाही की घटनाएं अब आम…
जिले के 108 शालाओं में नए भवन निर्माण को मिली मंजूरी, छात्रों को मिलेगा बेहतर माहौल“ डीएमएफ से शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार कोरबा जिले के शैक्षणिक संस्थानों को बेहतर बनाने एवं विद्यार्थियों को सकारात्मक माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा खनिज संस्थान न्यास मद से प्रथम चरण में जिले के सभी विकासखंडो में विभिन्न स्तर के 108 विद्यालयों हेतु नए भवन निर्माण के लिए कुल 17 करोड़ 08 लाख 94 हजार राशि की स्वीकृति प्रदान की गई…
0 600 ट्रेक्टर रेत, 3 पोकलैंड मशीन, 2 जेसीबी, 13 हाईवा ट्रक और 34 ट्रैक्टरों सहित कुल 50 से अधिक भारी वाहन भी जब्त किए गए बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने एक बड़ा अभियान चलाते हुए अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई बिलासपुर हाईकोर्ट और राज्य शासन के सख्त निर्देशों के तहत की गई। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के नेतृत्व में आज सुबह जिलेभर में एक साथ यह ऑपरेशन…
कोरबा-बालकोनगर। बालको ने सुरक्षित कार्यस्थल की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डिजिटलीकरण, सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के साथ ही कर्मचारियों एवं परिवहन भागीदारों में सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी प्रोत्साहित किया है। पूरे प्लांट में मासिक चर्चा एवं जागरूकता कार्यक्रम सुरक्षा संस्कृति को और मजबूती प्रदान करती हैं। एआई-संचालित निगरानी प्रणालियों तथा डिजिटल सुरक्षा डिस्प्ले के सहयोग से जोखिमों की पहचान तथा सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कर कंपनी के शून्य-हानि दर्शन की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। कंपनी औद्योगिक विकास के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा तथा भलाई के प्रति भी पूरी तरह समर्पित है। सुरक्षित…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.