Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुणे के मावल तहसील के कुंडमाला गांव के पास में आज दोपहर इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। इस हादसे के दौरान मौके पर मौजूद 25 से 30 लोगों के बह जाने की आशंका है। वहीं 6 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पानी के तेज बहाव में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। पुणे में इंद्रायणी नदी में पुल के ढहने को लेकर विधायक सुनील शेलके ने अब तक 6 लोगों…
0 कार मालिक अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की शिकायत बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक अधिवक्ता नवीन कुमार सिंघानिया की कार के नाम पर चालान काट दिया है। वकील ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा है कि उनके नाम से रजिस्टर्ड टाटा नेक्सन कार (यूपी 53 आईएन 1053) कभी गोरखपुर से बाहर नहीं गई, बावजूद इसके बिलासपुर में उसी नंबर की गाड़ी पर चालान कट गया।नवीन कुमार के अनुसार, 30 मई 2025 को उन्हें एक एसएमएस मिला, जिसमें बताया गया कि छत्तीसगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने उनके वाहन पर चालान किया है। यह चालान नंबर…
बलौदाबाजार। जिले में खनिज माफियाओं की गुंडागर्दी एक बार फिर सामने आई है। गिधौरी थाना क्षेत्र के खपरीडीह गांव में खनिज माफियाओं ने एक युवक को मुखबिरी के शक में तालिबानी सजा दी। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना 12 जून की बताई जा रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक को खंभे से बांधकर बेल्ट और डंडों से बुरी तरह पीटा जा रहा है। आरोप है कि…
कोरबा-छुरीकला। कोरबा जिले के कटघोरा विधान सभा के छुरीकला नगर क्षेत्र में वंदना पावर प्लांट लगाने के बाद चालू होने से पहले बंद हो गया और क्षेत्र के सैकड़ों भूविस्थापित परिवार के शिक्षित युवा बेरोजगार हो गये, रोजी मजदूरी करना पड रहा है। उनका दूध और दोहनी दोनों चली गई। क्षेत्र के भूविस्थापितों में प्लांट बंद होने से अधिग्रहण किये भूमि को वापस किये जाने की मांग उठने लगी है , तथा वंदना पावर प्लांट मामले को लेकर सुशासन तिहार शिविर मे भूविस्थापितों द्वारा आवेदन भी दिया गया है । नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र मे सन 2008 -09 मे 540…
कोरबा। छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला नाग लोक है, सांपों का बड़ी संख्या में मिलना साथ ही शहर के बड़े कारखाने से लेकर जिले के सरकारी विभागों में सांप घुसने की सूचना आए दिन सामने आते रहती है। ज्यादातर सांप रात के अंधेरे में चूहे की तलाश में घुस जाते हैं और छुप कर बैठ जाते हैं। यहीं पर जाने-अनजाने में लोग सर्पदंश का शिकार हो जाते हैं साथ ही ऐसा कई बार हुआ हैं कि सांप भी मुसीबत में पड़ जाते है। ऐसी ही एक घटना दादर में सामने आई हैं जहां एक भारतीय नाग कुएं में गिर गया जिसको…
कोरबा- बांकीमोंगरा (विमल सिंह)। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई छोटे क्लब के पास बाकीमोंगरा निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय तीरथ राम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री था।तीरथ राम की हत्या देर रात 12 से 1 बजे के बीच घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई। खून से लथपथ अधनंगा शव आज सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर बांकी मोंगरा पुलिस…
बिलासपुर। जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इस कड़ी में थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई कि लालखदान ओवरब्रिज के पास तोरवा में एक व्यक्ति अवैध रूप से चाकू दिखाकर आमजनों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर लालखदान ओवर ब्रिज के पास तोरवा से आरोपी जीतेश उर्फ छोटू पासी पिता राजू पासी उम्र 30 साल, निवासी लालखदान ओवर ब्रिज…
कलेक्टर ने शाला प्रवेशोत्सव हेतु स्कूलों की साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश स्कूलों में नास्ता वितरण व गैस सिलेंडर की व्यवस्था हेतु नए प्रस्ताव प्रस्तुत करने किया निर्देशित हाईकोर्ट के आदेशानुसार याचिका वाले सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने किया निर्देशित शिक्षक रिक्तियों की सूची के आधार पर स्कूलों में अतिथि शिक्षकों/व्यख्याताओं की होगी व्यवस्था:-कलेक्टर प्राइमरी से हाई स्कूल तक शिक्षकों की आवश्यकता की मांगी सूची कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय कामकाम की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को…
कोरबा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में जब इंसान बेहाल होकर और राहत पाने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आता है तो दूसरी तरफ बेजुबानों को भी गर्मी लगती है। वह आखिर अपनी व्यथा किसे कहे? ऐसे बेजुबानों की पीड़ा को समझने का काम जय मां सर्वमंगला गौ सेवाधाम राताखार बाईपास रोड, कोरबा के गौ सेवक कर रहे हैं।यहां के प्रमुख गौ सेवक राज सिंह ठाकुर ने भीषण गर्मी के मौसम में,जो कि अब तक बरकरार है, गौ सेवा धाम में सेवारत गौवंशों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए देशी जुगाड़ अपनाया है। सेवा धाम में…
कोरबा। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा तुर्क कांग्रेस नेता अजय जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के द्वारा मनाया गया। गुरुवार 13 जून 2025 को उन्होंने अपने मॉर्निंग वॉक के साथियों के साथ अशोक वाटिका में एकत्र होकर अहमदाबाद में घटित हवाई हादसे में दिवंगत हुए यात्रियों के प्रति 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात श्री जायसवाल ने अपने मित्रों से जन्मदिन की बधाईयां और गुलदस्ते स्वीकार किये। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें सुबह से ही बधाईयों का सिलसिला चल पड़ा। कोरबा नगर स्थित निवास…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.