Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
⏺️ जिले के समस्त थाना/चौकियों के अंतर्गत राहवीर योजना के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ⏺️ सड़क सुरक्षा मितानों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के साथ -साथ टोपी भी वितरण किया गया ⏺️ जिले के प्रत्येक थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों से लगभग 1300 लोग राहवीर योजना के जन- जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए जांजगीर-चाम्पा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के_ निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है, इसी क्रम में अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…
कोरबा। वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही गर्मी के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं की कक्षाएं दिनांक 17 जून, 2025 से 21 जून, 2025 तक सुबह 7.00 बजे से 11.00 बजे तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है।दिनांक 23 जून, 2025 से कक्षाएं सामान्य दिनों की तरह ही संचालित होंगी।
0 कर्मचारियों के परिवार को दिखाया विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम उत्पादन कोरबा-बालकोनगर। वेदांता समूह की भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने कर्मचारियों के लिए चार-दिवसीय फैमिली ड्राइव का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के परिवारजनों को एल्यूमिनियम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव कराना था, जिससे उनके मन में संगठन के प्रति जुड़ाव और गर्व की भावना उत्पन्न हो सके। इस पहल के तहत परिवार के लोगों को संयंत्र का समग्र भ्रमण कराया गया। यात्रा की शुरुआत सेंट्रलाइज्ड सिक्योरिटी ऑपरेशन्स सेंटर (सीएसओसी) में सुरक्षा ब्रीफिंग से हुई, जहां उन्हें बालको द्वारा अपनाई गई अत्याधुनिक सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी…
0 वनांचल ग्राम सिमकेन्दा में हुई घटना कोरबा। प्रदेश के कई स्थानों में तेज बारिश और बिजली गिरने की मौसमगत चेतावनी के मध्य कोरबा जिले के वनांचल ग्राम सिमकेन्दा में आकाशीय बिजली का कहर बरपा है। स्थानीय समाचार सहयोगी से मिली सूचनाओं के मुताबिक श्यांग थाना क्ष्रेत्र में हुई इस घटना में गाज की चपेट में आने से 3 ग्रामीण महिलाएं झुलस गई जिनमे से एक की मौत हो गयी है। घटना रविवार को दोपहर करीब 3 बजे हुई जब एक ही परिवार की तीनों महिलाएं सहित करीब 6 लोग अपने खेत में फसलों के लिए खाद डालने व खेत…
0 कई दफा शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया केबल,घेराव की चेतावनी कोरबा-बरपाली। कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरपाली- पहरी पारा के ग्रामीण विगत एक वर्ष से समस्या से जूझ रहे हैं। विद्युत वितरण विभाग के कनिष्ठ यंत्री को ग्राम पंचायत बरपाली के वार्ड 15 पहरीपारा के लोगों ने लो वोल्टेज की समस्या के सम्बंध में कई दफा गुहार लगाई लेकिन जे.ई. महोदय ने परेशान जनता की समस्या को आड़े हाथों लिया और पूरी गर्मी बीत गयी। वर्तमान तक समस्या बनी हुई है, लोग भारी परेशान हैं। लोगों ने शिकायत में बताया कि बरपाली…
युक्ति युक्तकरण से प्रदेश के शिक्षकविहीन शालाओ में हुई नियमित शिक्षको की नियुक्ति शैक्षणिक माहौल बदलेगा,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी मोदी की गारण्टी को पूरा करने के साथ ही पाठशालाओं में शिक्षकों की व्यवस्था की दिशा में उठाया गया क्रांतिकारी कदम(लेख-कमलज्योति) कोरबा। टन… टन.. टन… टन… घण्टी की यह आवाज अब फिर से स्कूलों में सुनाई देने ही वाली है। ग्रीष्म अवकाश के बाद लम्बे दिनों के अंतराल में क्लास रूम की चहल-पहल में क, ख, ग और ए,बी,सी,डी की शोर भी सुनाई देगी। बीते हर साल की तरह स्कूलों के पट खुलने के साथ पहली बार स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के…
कोरबा-रजगामार। राह चलती एक युवती की तरफ देखकर अश्लील इशारे करने और भद्दे कमेंट्स करने के एक और मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया है। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना थी जिसमें पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक नंबर के आधार पर जेल भेजा गया। कुल दो मामलों में कुल 3 आरोपियों को जेल भेजा गया है। मामले की पीड़िता ने अपने परिवार के सदस्य के साथ 14 जून को चौकी रजगामार में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 11 जून को कोरबा से रजगामार अपने…
कोरबा-कटघोरा। शहर कांग्रेस कमेटी के लेटर हेड में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह में निर्वाचित पार्षद के नाम से फर्जी हस्ताक्षर फर्जी सील लगाकर दिये गये पत्र में कुटरचना एवं धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध का संज्ञान लेते हुए वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अजय गर्ग सहित भारतीय जनता पार्टी मण्डल कटघोरा के पदाधिकारियों ने कटघोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही हेतु पत्र सौंपा गया।मामला इस प्रकार है कि दिनांक 13.06.2025 को शहर कांग्रेस कमेटी कटघोरा के द्वारा विद्युत मण्डल कटघोरा को कुछ विषयों को लेकर एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें वार्ड क्र.15 का सील लगाकर…
0 तीन थानों की सीमा से गुजरा वाहन, पड़ोसी जिले में पकड़वाया, 0 क्या स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं था मुखबिर को…? कोरबा। कोरबा जिले के नामचीन क्षेत्रों में अवैध कबाड़ का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। नाक के नीचे से यह कारोबार तब चल रहे हैं, जबकि कप्तान बिल्कुल भी नहीं चाहते कि उनके कार्यकाल में किसी भी तरह का अवैध कारोबार फले-फूले। हालांकि, कप्तान की सख्ती का असर दिखाने के लिए जो कार्रवाई कभी-कभार हो रही है उसे कबाड़ियों के बीच से ही लोग दिखावे की कार्रवाई बताते फिर रहे हैं।जिले में आलम यह है कि एक…
0 तीन थानों की सीमा से गुजरा वाहन, पड़ोसी जिले में पकड़वाया, 0 क्या स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं था मुखबिर को…? कोरबा। कोरबा जिले के नामचीन क्षेत्रों में अवैध कबाड़ का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। नाक के नीचे से यह कारोबार तब चल रहे हैं, जबकि कप्तान बिल्कुल भी नहीं चाहते कि उनके कार्यकाल में किसी भी तरह का अवैध कारोबार फले-फूले। हालांकि, कप्तान की सख्ती का असर दिखाने के लिए जो कार्रवाई कभी-कभार हो रही है उसे कबाड़ियों के बीच से ही लोग दिखावे की कार्रवाई बताते फिर रहे हैं।जिले में आलम यह है कि एक…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.