Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कोरबा। छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला नाग लोक है, सांपों का बड़ी संख्या में मिलना साथ ही शहर के बड़े कारखाने से लेकर जिले के सरकारी विभागों में सांप घुसने की सूचना आए दिन सामने आते रहती है। ज्यादातर सांप रात के अंधेरे में चूहे की तलाश में घुस जाते हैं और छुप कर बैठ जाते हैं। यहीं पर जाने-अनजाने में लोग सर्पदंश का शिकार हो जाते हैं साथ ही ऐसा कई बार हुआ हैं कि सांप भी मुसीबत में पड़ जाते है। ऐसी ही एक घटना दादर में सामने आई हैं जहां एक भारतीय नाग कुएं में गिर गया जिसको…
कोरबा- बांकीमोंगरा (विमल सिंह)। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के दो नंबर दफाई छोटे क्लब के पास बाकीमोंगरा निवासी एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सूचना के बाद एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय तीरथ राम यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री था।तीरथ राम की हत्या देर रात 12 से 1 बजे के बीच घर लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दी गई। खून से लथपथ अधनंगा शव आज सुबह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर बांकी मोंगरा पुलिस…
बिलासपुर। जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इस कड़ी में थाना तोरवा को सूचना प्राप्त हुई कि लालखदान ओवरब्रिज के पास तोरवा में एक व्यक्ति अवैध रूप से चाकू दिखाकर आमजनों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी कर लालखदान ओवर ब्रिज के पास तोरवा से आरोपी जीतेश उर्फ छोटू पासी पिता राजू पासी उम्र 30 साल, निवासी लालखदान ओवर ब्रिज…
कलेक्टर ने शाला प्रवेशोत्सव हेतु स्कूलों की साफ सफाई सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश स्कूलों में नास्ता वितरण व गैस सिलेंडर की व्यवस्था हेतु नए प्रस्ताव प्रस्तुत करने किया निर्देशित हाईकोर्ट के आदेशानुसार याचिका वाले सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने किया निर्देशित शिक्षक रिक्तियों की सूची के आधार पर स्कूलों में अतिथि शिक्षकों/व्यख्याताओं की होगी व्यवस्था:-कलेक्टर प्राइमरी से हाई स्कूल तक शिक्षकों की आवश्यकता की मांगी सूची कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभागीय कामकाम की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को…
कोरबा। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी में जब इंसान बेहाल होकर और राहत पाने के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आता है तो दूसरी तरफ बेजुबानों को भी गर्मी लगती है। वह आखिर अपनी व्यथा किसे कहे? ऐसे बेजुबानों की पीड़ा को समझने का काम जय मां सर्वमंगला गौ सेवाधाम राताखार बाईपास रोड, कोरबा के गौ सेवक कर रहे हैं।यहां के प्रमुख गौ सेवक राज सिंह ठाकुर ने भीषण गर्मी के मौसम में,जो कि अब तक बरकरार है, गौ सेवा धाम में सेवारत गौवंशों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए देशी जुगाड़ अपनाया है। सेवा धाम में…
कोरबा। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा तुर्क कांग्रेस नेता अजय जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के द्वारा मनाया गया। गुरुवार 13 जून 2025 को उन्होंने अपने मॉर्निंग वॉक के साथियों के साथ अशोक वाटिका में एकत्र होकर अहमदाबाद में घटित हवाई हादसे में दिवंगत हुए यात्रियों के प्रति 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात श्री जायसवाल ने अपने मित्रों से जन्मदिन की बधाईयां और गुलदस्ते स्वीकार किये। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें सुबह से ही बधाईयों का सिलसिला चल पड़ा। कोरबा नगर स्थित निवास…
0 राइड द फ्यूचर कैंपेन के तहत पहले 5,000 ग्राहकों के लिए ₹10,000 मूल्य के एक्सक्लूसिव ऑफर की घोषणा की 0 ऑफर में मुफ्त एक्सटेंडेड वारंटी, मूवओएस+ और आवश्यक देखभाल शामिल है कोरबा। भारत की सबसे बड़ी EV कंपनी ओला इलेक्ट्रिक ने आज कोरबा में अपनी रोडस्टर एक्स मोटरसाइकिलों की डिलीवरी शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने अपने राइड द फ्यूचर अभियान के तहत पहले 5,000 ग्राहकों के लिए ₹10,000 मूल्य के ऑफर की भी घोषणा की। इन्हें एक्सटेंडेड वारंटी, मूवओएस+ और आवश्यक देखभाल फ्री में मिलेगी। रोडस्टर एक्स सीरीज में मिड-ड्राइव मोटर है जो परफॉरमेंस और सेफ्टी को…
कोरबा, कोरबी-चोटिया। मोदी सरकार के बेमिसाल 11 वर्ष पर संकल्प से सिद्धि मंडल कार्यशाला अध्यक्ष सोहन कोराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संकल्प से सिद्धि ,सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मोदी सरकार 7की कार्यशाला मंडल सिरमिना के पंचायत भवन नावापारा में रखी गई जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद बिंझवार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार 11 वर्षों में भारत देश को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में सफल हुई। डबल इंजन राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर हमको बूथ तक जाना है और प्रतिदिन जन सेवा के कार्यक्रम करते हुए…
कोरबा। भाजपा कुदमुरा मंडल द्वारा विकसित भारत का अमृतकाल विषय पर केंद्रित संकल्प से सिद्धि तक 11 वर्षो का गौरव गाथा पर पार्टी के मार्गदर्शन पर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । भाजपा कुदमुरा मंडल द्वारा ग्राम चचिया मे संकल्प से सिद्धी तक 11 साल के गौरव गाथा कार्यक्रम का मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से मंडल में निवासरत पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए। भाजपा मण्डल प्रभारी आकाश सक्सेना, जिला पंचायत के पुर्व सदस्य संदीप कंवर, मंडल अध्यक्ष बृजलाल राठिया, उपाध्यक्ष समयलाल कंवर, गोवर्धन गुप्ता, मुकेश जायसवाल, महामंत्री द्वय उमेश्वर प्रसाद सोनी व…
“0 हाईकोर्ट ने बलरामपुर हत्याकांड और गरियाबंद फायरिंग पर चीफ सेक्रेटरी और खनिज विभाग के सचिव को तलब किया रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेलगाम रेत माफियाओं की गुंडागर्दी पर अब हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया है। अदालत ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर तीखे सवाल दागते हुए पूछा है कि जब पहले ही अवैध खनन पर रोक के स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं, तो फिर प्रदेश में खनन माफिया इतनी ताकत से क्यों चल रहे हैं? बलरामपुर में आरक्षक को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डालने और गरियाबंद में फायरिंग जैसी घटनाओं को अदालत ने बेहद गंभीर और शर्मनाक करार…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.