Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कोरबा। भीषण उमस भरी गर्मी, चिलचिलाती धुप के कहर को देखते हुए प्रदेश के सभी विद्यालयों , महाविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को बढ़ाते हुए तत्काल राहत पहुँचाने की घोषणा करने हेतु मार्मिक पत्र मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया है। युवा समाजसेवी मो. न्याज नूर आरबी अध्यक्ष- नागरिक जन सेवा समिति, कोरबा ने कहा है कि कोरबा, राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर व्याप्त है, जिसके चलते अभी जून माह में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर लगातार चल रहा है। प्रतिदिन सुबह 9-10 ही तेज धूप व गर्मी का कहर चालू…
कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जून शनिवार को सामुदायिक मंच दशहरा मैदान रानी गेट दुर्गा मंदिर के पीछे आयोजित किया जाएगा। उक्त शिविर में सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे के बीच पहुंचकर युवा व रक्तदाता अपना रक्तदान कर सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वार्ड क्र 07 की पार्षद धनश्री अजय साहू, वार्ड क्र. 06 के पार्षद टामेश अग्रवाल सहित समिति सदस्य के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। समिति के अध्यक्ष विशाल…
0 मुख्यमंत्री ने 199 करोड़ से अधिक राशि के 50 विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, 24 करोड़ से अधिक राशि के 16 कार्यों का हुआ लोकार्पण 0 लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार से अधिक लागत की 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। श्री साय ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार से अधिक…
0 FIR के 6 घंटे के भीतर हनी ट्रेप के आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता 0 अपहृत युवक के मोबाईल से ही की जा रही थी फिरौती की मांग जांजगीर-चाम्पा। जानकारी के अनुसार 12 जून 2025 को शाम 7 बजे बुधराम साहू निवासी ग्राम बसंतपुर ने जांजगीर थाना में रिपोर्ट दर्ज था कराया कि इसका बेटा किशन साहू रोड तरफ घूमने निकला था। रात्रि 08 बजे बेटे के मोबाईल से प्रार्थी के मोबाईल में अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बोला कि तुम्हारा बेटा एक लड़की से गलत काम करते पकड़ाया है। उसका वीडियो बना है जिसे छुड़ाना है तो…
बिलासपुर/कोरबा। छग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा एवं न्यायाधीश बिभु दत्त गुरु की डबल बेंच ने कोरबा निवासी सूरज हथेल की मौत के मामले में राज्य सरकार को 2 लाख रुपये मुआवजा राशि याचिकाकर्ता माँ को देने का आदेश जारी किया है। डबल बेंच ने कहा है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकारों यानी जीवन के अधिकार के उल्लंघन के लिए मौद्रिक मुआवजा दिया जाना चाहिए। कोरबा जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक व गंभीर मामलों के आदतन बदमाश सूरज हथेल की मौत के मामले में याचिकाकर्ता मॉं प्रेमा हथेल पत्नी स्वर्गीय सुरेश हथेल,49…
कोरबा-कटघोरा। क्षेत्र में छात्र राजनीति से अपनी सक्रिय यात्रा की शुरुआत करने वाले आशुतोष शर्मा को मुकुटधर पांडे महाविद्यालय कटघोरा के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत द्वारा की गई है। उन्हें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और युवा कार्यकर्ताओं से बधाई और शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। आशुतोष शर्मा पिछले 10 वर्षों से युवा कांग्रेस एवं जिले कांग्रेस कमेटी में जिला समन्वयक कार्यरत हैं। छात्र राजनीति में उन्होंने के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। इसके अतिरिक्त, वे कटघोरा व पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक के प्रतिनिधि के रूप में भी सेवाएं…
कॉफी प्वाइंट में आधी रात अराजकता,तोड़फोड़,धमकी पर FIR दर्ज 0 कोरबा वनमण्डल नहीं कर पा रहा सुरक्षा,वन बल की तैनाती जरूरी कोरबा-बालकोनगर। कोरबा जिले के कोरबा वन मंडल अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूधी टांगर के दर्शनीय स्थल व पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहे हैं कॉफी प्वाइंट को सुरक्षा की दरकार है। यह स्थल अब अराजक और असामाजिक तत्वों का डेरा बनने लगा है। पर्यटन के समय तो ठीक लेकिन यहां शाम के बाद और देर रात तक भी असामाजिक तत्व और नशेड़ी किस्म के लोगों का आना-जाना होने लगा है। ऐसे ही तत्वों में शामिल कुछ…
0 BJP नेत्री से पीड़ित आदिवासी किसान को न्याय दिलाने कोयलाधानी संघ आगे आया कोरबा। कोयलाधानी भूविस्थापित किसान संघ के अध्यक्ष गजेन्द्रपाल सिंह तंवर ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। आदिवासी किसान बलवान सिंह कंवर से बांकी थाना परिसर में भाजपा नेत्री के द्वारा बर्बरता पूर्वक मारपीट करने के संबंध में उचित कार्यवाही की मांग की गई है। कहा गया है कि समाचार पत्रों व सोशल मिडिया के माध्यम से यह जानकारी ज्ञात हुई कि किस तरह एक भाजपा नेत्री ने बांकी मोंगरा में दिनांक 07.06.2025 को शाम 4.30 से 5 बजे के आसपास…
कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोरबा स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र में सुपेरिंटेंडिंग इंजीनियर (सिविल) के पद पर पदस्थ एच एल भौरया के द्वारा भ्रष्टाचार करने की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की गई है। उन पर मैन्युअल निविदाओं में भ्रष्टाचार कर अपने चहेते ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व विधायक प्रतिनिधि नवनीत राहुल शुक्ला ने कोरबा विधायक व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन तथा कल कोरबा प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इस संबंध में पत्र सौंपा। अपने पत्र…
KORBA BREAK:कार में मिली बच्ची की लाश, दुर्घटना के बाद घायल को ले भागा था सवार, पुलिस कर रही थी तलाश
कोरबा/जांजगीर-चाम्पा। सड़क दुर्घटना के बाद घायल हुई बच्ची को लेकर फरार हुए कार और चालक की तलाश 19 घण्टे बाद पूरी हुई लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में दुर्भाग्यजनक पहलू रहा कि मासूम बच्ची का शव कार से बरामद हुआ है। घटना के बाद से परिजनों में व ग्रामीणों में शोक मिश्रित आक्रोश व्याप्त है।12 जून को शाम करीबन 5 से 6 बजे के मध्य बछौद रोड कार एक्सीडेंट में 06 वर्ष की बालिका चोटिल हुई, उस कार का चालक बालिका का इलाज कराऊँगा कह कर अपने कार में ले गया किन्तु किस अस्पताल में ले गए इनकी जानकारी पता नहीं…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.