Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कोरबा-उरगा। कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। भैसमा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय कुमार (25) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका जीजा मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल है।मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है दोनों जीजा साला रामपुर लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। मृतक अक्षय की 2 साल पहले कोलगा की रहने वाली प्रियंका से शादी हुई थी। वह अपने परिवार का कमाने वाला मुख्य सदस्य था। रोजी-मजदूरी के साथ…
कोरबा। जिला जेल में अगर नाग घुस गया तो क्या होगा…? इस आशंका से भयभीत जिला जेल वालों ने राहत की सांस ली जब प्रवेश द्वार पर ही नाग का रेस्क्यू कर लिया गया।कल गुरुवार रात्रि एक नाग जिला जेल के प्रवेश द्वार पर फन फैलाए बैठा दिखाई दिया। जेलर एवं सिपाहियों के द्वारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया जिसके बाद सारथी ने अपने टीम के सदस्य राजू बर्मन को जिला जेल के लिए रवाना किया। सांप पर नज़र रखने को कहा गया, थोड़ी देर बाद रेस्क्यु टीम पहुंची और फन फैलाए बैठे नाग का…
कोरबा। कोरबा के युवा उभरते पत्रकार मनीष जायसवाल (जे बी न्यूज कोरबा के संपादक) विगत कई समय से कोरबा जिले में अवैध रेत परिवहन एवं खनन पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अपने कैमरे और टीम के माध्यम से जिले के चारों ओर से हो रहे अवैध रेत परिवहन की वीडियोग्राफी कर इसे सोशल मीडिया एवं न्यूज माध्यमों में प्रसारित किया जा रहा है।इस कर्तव्यनिष्ठ कार्य से बौखलाए रेत माफिया प्रमोद ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही, लगातार अन्य माफियाओं द्वारा भी उन्हें चारों दिशाओं से घेरने, डराने और धमकाने का प्रयास किया जा रहा है।…
जांजगीर-चाम्पा/ कोरबा। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद गांव में 7 साल की बच्ची को कोरबा पासिंग नम्बर CG12 की एक सफेद रंग की कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार घायल बच्ची को इलाज के नाम पर उठाकर अपने साथ ले गए लेकिन हादसे के बाद बच्ची का पता नहीं चला है और परिजन परेशान हैं।12 जून को शाम करीबन 5 से 6 बजे के मध्य बछौद रोड कार एक्सीडेंट में 06 वर्ष की बालिका चोटिल हुई, उस कार चालक द्वारा बालिका का इलाज कराऊँगा कह कर अपने कार में ले गया है जो…
कोरबा-पाली। जल संसाधन विभाग अंतर्गत जिला कोरबा के जनपद पंचायत पाली के ग्राम धौराभाठा के आश्रित ग्राम तेंदू भाटा नाला पर एनीकट की स्वीकृति हुई है। किसानों ने क़ृषि कार्य हेतु सिंचाई के लिए जिला पंचायत कोरबा के स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की सभापति माया रूपेश कँवर से यह मांग की थी जिसे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जल संसाधन विभाग के तहत मंजूरी देते हुए 2 करोड़ 79 लाख 16 हजार की राशि से होने वाले निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।उक्त क्षेत्र के किसानों की लंबे समय से मांग थी कि उक्त नाले में एनीकट का निर्माण…
0 बताई हादसे की भयावह दास्तान अहमदाबाद। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 230 यात्रियों सहित 12 क्रू मेंबर, कुल 242 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में एकमात्र जीवित बचे यात्री, 40 वर्षीय भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश, सीट नंबर 11A पर बैठे थे। विश्वास ने अपने बयान में बताया कि टेक-ऑफ के लगभग 30 सेकंड बाद एक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद विमान क्रैश हो…
मुख्यमंत्री ने कन्वेन्शन सेंटर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के प्रतिमा का किया अनावरण कहा- निष्पक्ष और न्यायप्रिय थीं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के नामकरण, प्रतिमा अनावरण और 223 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने के साथ ही प्रवेश द्वार पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज कोरबा जिले को करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की…
राजनांदगांव। जिले की शिवनाथ नदी के तट पर बसे ग्राम मोहड़ में अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पहुंचे दो ग्रामीणों पर रेत माफियाओं के गुर्गों द्वारा गोली चलाने की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते भाजपा पार्षद संजय रजक और हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया है।पुलिस को घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी मिले हैं। खून के धब्बे भी पुलिस ने ढूंढ निकाले हैं। एएसपी राहुल देव शर्मा ने पार्षद और चालक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा पुलिस फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश…
कोरबा। मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के द्वारा राह चलती युवती को पब चलोगी क्या,कहकर छेड़ने वाले युवकों को जेल दाखिल कराया गया है। युवती के द्वारा इन युवकों को सबक सिखाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसे प्रमुखता से सत्यसंवाद ने उजागर किया। इस पर कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए युवती द्वारा वीडियो में बताए जा रहे मोटरसाइकिल नंबर CG12-BL1770 के आधार पर मालिक सह चालक दीपक कुमार खुटे पिता शत्रुघ्न लाल खुटे 25 वर्ष, निवासी ग्राम सन्डेल थाना – उरगा व सवार साथी सुरेंद्र कुर्रे, पिता तिहारू राम कुर्रे 20 वर्ष, निवासी…
0 शहर की सड़क और चौक-चौराहे पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी 0 भाजपा नेत्री व साथियों को बांकी पुलिस के संरक्षण का आरोप कोरबा। भाजपा नेत्री ज्योति महंत एवं उसके अन्य साथियों द्वारा थाना परिसर बाकीमोंगरा में थाना प्रभारी के संरक्षण में बलवान सिंह कंवर के साथ अत्याचार करने के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत कर ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि दिनांक 07/06/2025 को लगभग समय शाम 4:30 बजे बलवान सिंह कंवर हरदीबजार से बैल खरीद कर गजरा ग्रामीण सड़क से घर वापस आ रहा था। जब वह गजरा रावणभांठा के…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.