Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
1320 मीटर लंबा पुल बनाने 50 करोड़ का टेंडर हुआ जारी-बारिश के बाद शुरू होगा कार्य सर्वमंगला तरदा-भिलाईखुर्द के बीच बनेगा पुल कुदुरमाल पुल बनाने शासन से नहीं मिली मंजूरीकोरबा l जानकारी के अनुसार उरगा-बलौदा, सीपत स्टेट हाईवे पर हसदेव नदी कुदुरमाल पुल को क्षतिग्रस्त होने पर 7 महीने पहले बंद कर दिया गया है। इस वजह से भारी वाहनों का दबाव शहर में बढ़ गया है। नया पुल बनाने के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी नहीं मिली। सर्वमंगला तरदा मार्ग से भिलाई खुर्द के बीच 50 करोड़ की लागत से नया पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसका टेंडर भी…
KORßA :-करतला के सेन्द्रीपाली में विकास ठप, सरपंच-सचिव ही लगा रहे ग्रहण, समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों में आक्रोश तालाब गंदे, सड़कें जर्जर, नाली-अधूरे, पेयजल और अवैध शराब से परेशान गांव कोरबा । विकासखंड करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्द्रीपाली में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच पन्ना लाल कंवर और सचिव नीतू गुप्ता गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई तालाब हैं जो जलकुंभी और कचरे से पटे हुए हैं। तालाबों का पानी बदबूदार है, जिससे…
जिला ऑटो संघ ने जारी की नया बस स्टैंड की किराया सूची, एसईसीएल व राताखार 150 रुपये, दीपका-हरदी बाजार 500 रुपयेकोरबा। जिला ऑटो संघ, कोरबा द्वारा नया बस स्टैंड से विभिन्न क्षेत्रों के लिए नई ऑटो बुकिंग किराया सूची जारी कर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर दी गई है। संघ का कहना है कि निर्धारित किराया सूची का उद्देश्य यात्रियों से मनमानी वसूली पर रोक लगाना और ऑटो चालकों व यात्रियों के बीच पारदर्शिता बनाए रखना है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित दरों के अनुसार ही किराया दें और अधिक राशि की मांग होने पर इसकी…
KORßA:-बलराम विश्वकर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्त… कोरबा l भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद बलराम विश्वकर्मा को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ संगठन ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण पर विश्वास व्यक्त किया है।बलराम विश्वकर्मा लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों पर कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक…
ग्राम बिंझरा में नुक्कड़ नाटक से दिया गया जनजागरूकता का संदेश
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में केंद्र-राज्य सरकार का फूंका पुतला कोरबा। कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में शुक्रवार को टीपी नगर चौक में केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार नफरत और द्वेष की भावना से काम कर रही है। एक ओर…
जिला साहू संघ कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न आगामी विभिन्न आयोजनों की तैयारी को लेकर हुई चर्चाकोरबा l जिला साहू संघ कोरबा की आवश्यक बैठक 11 जुलाई दिन शनिवार को जिला कार्यालय चेक पोस्ट में कोरबा जिला अध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू की अध्यक्षता एवं दिशा-निर्देशन में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा के छायाचित्र का पूजन एवं आरती के साथ की गई। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष गिरिजा कुमार साहू को एचएमएस कोयला मजदूर सभा एसईसीएल के केंद्रीय सचिव गेवरा दीपका क्षेत्र का जेसीसी सदस्य बनाए जाने पर साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।इसी क्रम में ईश्वर साहू का…
वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि मानव जीवन का आधार-पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत भाजपा उरगा मंडल ने मुक्तिधाम परिसर में रोपे 200 से अधिक पौधेकोरबा l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी एक पेड़ मां के नाम अभियान को उरगा मंडल में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिला। भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल के तत्वावधान में मुक्तिधाम परिसर में 200 से अधिक पौधों का वृहद एवं सुनियोजित वृक्षारोपण किया गया। पूरे कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और जनजागरण का ऐसा उत्साह देखने को मिला जिसने इस अभियान को एक सामान्य कार्यक्रम…
KORBA:-बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर लगाम:कलेक्टर का आदेश: बसों और ट्रैक्टरों की एंट्री पर शाम 5 बजे से प्रतिबंध बिगड़ते यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम बसों और ट्रैक्टरों की एंट्री पर शाम 5 बजे से प्रतिबंध
जादू-टोना के शक में वृद्धा को प्रताड़ित करने के आरोप में 3 गिरफ्तार कोरबा। आधुनिकता के इस युग में भी लोग जादू टोना पर विश्वास रखते हैं। अपने मन में पल रहे विश्वास के चलते नाते रिश्तेदार व परिचितों के साथ विवाद से भी नही चुकते। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें बुजुुर्ग महिला को दो साल से प्रताड़ना का दंश झेलना पड़ रहा था। उसे और उसके पुत्र को घर से निकलने पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। आखिरकार पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। मामले में पुलिस ने विवेचना…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.