Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
रायपुर : उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए जताया आभार रायपुर, 10 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव श्री विक्रम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विशेष रूप…
सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षाजिले में 12 जुलाई को होगी आयोजितकोरबा 10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को जिले के कुल 07 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः00 बजे तक निर्धारित है। जिले में कुल 2205 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु आयोग के निर्देशानुसार जिले में चार जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को 10 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय ई.वी.पी.जी. कॉलेज रजगामार रोड,…
37.26 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप में ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच निलंबित एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा ने जारी किया आदेश, पद से पृथक करने की कार्रवाई भी प्रक्रियाधीन कोरबा, 10 जुलाई। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच श्रीमती हेमलता बघेल को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं सक्षम न्यायालय द्वारा जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार ग्रामवासियों की शिकायत पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा द्वारा विस्तृत जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन एवं बैंक…
बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन बालकोनगर, 10 जुलाई 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सोनपुरी ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं पाढ़ीमार, बालकोनगर में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। आयोजित उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम वाणिज्यिक कर (आबकारी), श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और बालको मुख्य कार्पोरेट अफेयर्स एवं प्रशासन अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा उपस्थित थे। वहीं पाढ़ीमार के सामुदायिक भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री एवं कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, बालकोनगर कन्नौजिया राठौर…
मत्स्य बीज उत्पादन प्रारंभशासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों में शासकीय दरों पर मत्स्य बीज उपलब्धकोरबा 10 जुलाई 2026/वर्ष 2026-27 में शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्रों में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ हो गया है। जिले के एतमानगर (बांगो) स्थित चायनिज हैचरी से मत्स्य बीज उत्पादन कार्य किया जा रहा है। जहां प्रमुख सफर (कतला, रोहू, मृगल) मछलियों की मत्स्य जीरा (स्पान) उत्पादन किया जा रहा है। इच्छुक मत्स्य कृषक हैचरी से सीधे मत्स्य जीरा शासन द्वारा निर्धारित दर पर प्राप्त कर सकते है, एवं मत्स्य बीज संवर्धन का कार्य कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। मत्स्य बीज संवर्धन का कार्य ऐसे…
277.4 मिलीमीटर वर्षा दर्जकोरबा 10 जुलाई 2026/कोरबा जिले में एक जून से 10 जुलाई तक कुल 277.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 320.7 मिलीमीटर, अजगरबहार 234.8, भैंसमा, 263.4, करतला 210.3, बरपाली 240.6, कटघोरा 322.7, दीपका 335.4, दर्री 341.7, पाली 317.2, हरदीबाजार 238.8, पोंड़ीउपरोड़ा 309.2, और पसान तहसील में 194.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।क्रमांक 591/कमलज्योति/
माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्तकोरबा 10 जुलाई 2026/माय भारत,युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित ‘‘माय भारत कार्यक्रम‘‘ के कोरबा जिले में सुचारु क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने श्री सतीश प्रकाश सिंह प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा विकासखण्ड – पोड़ीउपरोड़ा को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में ‘‘माय भारत कार्यक्रम‘‘ के जिला नोडल अधिकारी नियुक्त हुए प्राचार्य श्री सतीश प्रकाश सिंह द्वारा जिले में ‘‘माय भारत कार्यक्रम‘‘ अंतर्गत आयोजित समस्त गतिविधियों के समन्वय, माय भारत पोर्टल पर पंजीयन एवं जानकारी…
नगर निगम कोरबा के नए एल्डरमैन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई शपथ, मंत्री लखनलाल देवांगन ने दी बधाई कोरबा, 10 जुलाई 2026/नगर पालिक निगम कोरबा में आज नामांकित नए एल्डरमैन को कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।मंत्री श्री देवांगन ने सभी नव-नामांकित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने…
सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) परीक्षाजिले में 12 जुलाई को होगी आयोजितकोरबा 10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को जिले के कुल 07 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10ः00 से 12ः00 बजे तक निर्धारित है। जिले में कुल 2205 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु आयोग के निर्देशानुसार जिले में चार जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को 10 जुलाई को शासकीय महाविद्यालय ई.वी.पी.जी. कॉलेज रजगामार रोड,…
जब व्यवस्था हो मजबूत, तब खेती बने और समृद्धसहकारी समिति से सहज मिली कृषि आदान सामग्री, किसान कन्हैया लाल कंवर ने जताया विश्वासकोरबा 10 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ लगातार कार्य कर रही है। खरीफ सीजन में किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण एवं नियमित वितरण की व्यवस्था की गई है। इससे किसानों को बिना किसी परेशानी के समय पर कृषि कार्य प्रारंभ करने…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.