Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कोरबा में 8 दीक्षारथी भाई-बहनों का भव्य बहुमान एवं वरघोड़ा समारोह संपन्न कोरबा।कोरबा जैन समाज के लिए 16 दिसंबर मंगलवार का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक रहा। नगर में एक साथ 8 दीक्षारथी भाई-बहनों के पावन आगमन के अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा भव्य वरघोड़ा एवं बहुमान समारोह का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिन दीक्षारथी भाई-बहनों का बहुमान किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं — वरघोड़ा उपरांत पाटीदार भवन में आयोजित बहुमान समारोह में सभी दीक्षारथियों का विधिवत सम्मान किया गया। समाज के वरिष्ठजनों, महिला मंडल एवं युवाओं ने दीक्षारथियों…
जिला कोरबा महानगर साहू संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न | कोरबा में कावेरी रेस्टोरेंट (डी.डी.एम. स्कूल रोड) के सभागार में महानगर साहू संघ का शपथ ग्रहण डॉ. राजेन्द्र साहू (अस्थि रोग विशेषज्ञ), इंजी, अरविंद साहू आर्किटेक, दिनेश साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती योगेश्वरी साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष, महारथी साहू पूर्व तहसील अध्यक्ष पोड़ीउपरोड़ा, धर्मेन्द्र साहू अध्यक्ष, संतोष साहू सचिव तहसील हरदीबाजार, नगर निगम के पार्षद सुषमा साहू, फिरत साहू, धनश्री साहू, गिरधारी लाल साहू, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, धनीराम साहू, पूर्व महासचिव, भुवनलाल पूर्व अध्यक्ष कोरबा के गौरवमयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। दीप प्रज्जवलन एवं राजगीत से कार्यक्रम का शुभारंभ…
18 एवं 19 दिसम्बर को बंद रहेगा पशुवध कार्यकोरबा 15 दिसम्बर 2025 – नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 18 एवं 19 दिसम्बर को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 18 दिसम्बर गुरू घासीदास जयंती एवं 19 दिसम्बर को संत तारण तरण जयंती के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय…
छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग से आवेदन आमंत्रित सीएमीजीपी व पीएमईजीपी योजना के तहत युवा कर सकते है आवेदन सेवा व विनिर्माण क्षेत्र हेतु 35 प्रतिशत तक अनुदान का मिलेगा लाभकोरबा 15 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग की स्थापना हेतु बैंको के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें शासन द्वारा 35 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोरबा जिले में योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक आवेदक आवेदन जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता…
रोजगार कार्यालय में 19 दिसम्बर को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन विभिन्न संवर्ग के 440 रिक्त पदों पर होगी नियुक्तिकोरबा 15 दिसंबर 2025/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 19 दिसंबर को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से 05 नियोजकों – डेल्फी टी. व्ही. एस. एन. टी. टी. एफ. तमिलनाडू, पी. एस. ए. ए. व्ही. टेक. पावरट्रेन प्राइवेट लिमिटेड तमिलनाडू, आई.टी.सी. लिमि. तेलंगाना, आई.टी.सी. तमिलनाडू, एवं प्रेनियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड बर्धन पुणे महाराष्ट्र के द्वारा विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम…
सुगम व्यवस्था, संतुष्ट किसान ऑनलाइन टोकन और समयबद्ध प्रक्रिया से आसान हुआ धान विक्रय पीढ़ियों के विश्वास से सशक्त होता विष्णु सरकार; दादा और पोते ने साथ-साथ देखा तकनीक के सहारे आगे बढ़ता किसान हितैषी तंत्र कोरबा 15 दिसंबर 2025/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेशभर में धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी और किसान केंद्रित बनाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस प्रणाली से किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिलने के साथ-साथ हर चरण में सहयोग और सुविधा उपलब्ध हो रही है, जिससे धान विक्रय को…
KORBA:-वर्ष 2025 के अंतिम हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में 04 लाख 24 हजार 502 प्रकरणों का हुआ निराकरण…..
वर्ष 2025 के अंतिम हाईब्रीड नेशनल लोक अदालत में 04 लाख 24 हजार 502 प्रकरणों का हुआ निराकरण कोरबा 15 दिसंबर 2025/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर 13 दिसम्बर को सभी मामलों से संबंधित नेशनल लोक अदालत का आयोजन संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में उनकी अध्यक्षता में शुभारंभ कर किया गया। उक्त अवसर पर श्रीमती नीता यादव, न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा, श्रीमती गरिमा शर्मा, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश, कोरबा, सुनील…
जेलगांव में एबीसी एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर आज जिला पशु चिकित्सालय में एबीसी सेंटर के तहत पशु चिकित्सकों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कोरबा, 15 दिसम्बर 2025/डॉ. एस.एन. मिश्रा, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा के मार्गदर्शन में आज जिला पशु चिकित्सालय, कोरबा में एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर के अंतर्गत जिले के सभी पशु चिकित्सकों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान 6 मेल एवं 2 फीमेल श्वानों की स्पे-न्यूटर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी पशु चिकित्सकों ने बड़े उत्साह और रुचि के साथ भाग लिया। सर्जरी के उपरांत श्वानों के लिए पशु चिकित्सालय…
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बदली जीवन की दिशाः सोलर ऊर्जा से मिली बिजली बिल की चिंता से मुक्ति कोरबा 15 दिसंबर 2025/कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुंगाडीह निवासी श्री आकाश कुमार डिक्सेना के परिवार के लिए बिजली का बढ़ता बिल लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ था। उनके पिता खेती-किसानी से जुड़े किसान हैं और माता गृहिणी हैं। सीमित आय वाले इस परिवार पर हर माह आने वाला अधिक बिजली बिल आर्थिक दबाव पैदा कर रहा था।श्री आकाश कुमार डिक्सेना ने बताया कि जब उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी मिली और…
भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे शत् शत् नमन किया। कोरबा:- भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में मनाई गई। यहां कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे शत् शत् नमन किया। भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के भारत में विलय कराने की प्रक्रिया के साहसिक फैसले का स्मरण करते…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.