Author: रामेश्वर ठाकुर

KORBA:-कोरबा जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर रहेगा स्थानीय अवकाशकोरबा, 29 अक्टूबर 2026/छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर 09 नवंबर 2026, सोमवार को घोषित सार्वजनिक अवकाश के क्रम में कोरबा जिले के स्थानीय अवकाश की तिथि में संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा श्री कुणाल दुदावत द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जिले में 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 09 नवंबर 2026 को…

Read More

जांजगीर: मुलमुला में अवैध शराब पर कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, इको वाहन जब्त * अवैध महुआ शराब की तस्करी पर मुलमुला पुलिस का बड़ा प्रहार * *पिता-पुत्र गिरफ्तार, इक्को वाहन से 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद* * *शराब परिवहन में प्रयुक्त इक्को वाहन भी जप्त* * *मुख्य आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के 03 एवं मारपीट के 03 मामले पूर्व से दर्ज* * *थाना मुलमुला पुलिस की प्रभावी कार्रवाई* जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के कारोबार एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मुलमुला पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ…

Read More

KORBA:-विदेश में नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के KK Park में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाली गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार विदेशी नौकरी का झांसा देकर म्यांमार के ‘KK Park’ में बंधक बनाकर साइबर ठगी कराने वाले गिरोह की महिला सदस्य गिरफ्तार थाना दर्री में प्रार्थिया, निवासी दर्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि फेसबुक पर बैंकॉक में ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी (लगभग 30,000 थाई भाट प्रतिमाह) का विज्ञापन देखकर उसने संपर्क किया था। आरोपी महिला लीजा एवं उसके साथियों ने उसे बेंगलुरु बुलाया और फिर फ्लाइट से थाईलैंड गए और बोर्डर पार कराकर म्यांमार के ‘KK Park’ पहुँचा दिया।…

Read More

KORBA: दर्री-जमनीपाली के युवाओं ने CSPGCL के ED को सौंपा ज्ञापन, फ्लाई ऐश डंपिंग और पर्यावरणीय समस्याओं के निराकरण की मांग कोरबा। दर्री-जमनीपाली क्षेत्र के युवाओं ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) एचटीपीएस कोरबा पश्चिम के कार्यपालक निदेशक (ED) को क्षेत्र की जनसमस्याओं, फ्लाई ऐश डंपिंग और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में युवाओं ने बताया कि एचटीपीएस प्लांट और टाउनशिप में लगातार चोरियां हो रही हैं। साथ ही फ्लाई ऐश डंपिंग से गर्मी के दिनों में राख उड़ने से वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसका असर जलस्रोतों और कृषि भूमि पर पड़ रहा है। युवाओं…

Read More

JANJGIR-CHAMPA: कोतवाली का गुंडा-बदमाश भैरव मिश्रा उर्फ मोगली एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश * कोतवाली जांजगीर क्षेत्र का गुंडा-बदमाश भैरव मिश्रा उर्फ मोगली किया गया जिला बदर * कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जांजगीर द्वारा प्रकरण की सुनवाई के पश्चात जारी किया गया जिला बदर तथा निष्कासन आदेश * पारित आदेश में एक वर्ष के लिये जांजगीर तथा सरहदी जिलों से किया गया निष्काषित जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना सिटी कोतवाली जांजगीर से गुंडा बदमाश भैरव मिश्रा उर्फ मोगली महाराज, पिता रामधन मिश्रा, निवासी थाना…

Read More

KORBA:-राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोरबा के गीतेश यादव और युवराज यादव ने जीता कांस्य पदक…….हरियाणा को हराकर बढ़ाया जिले का मान, कोरबा रेलवे स्टेशन पर ढोल-ताशों और पुष्पहारों के साथ हुआ भव्य स्वागत कोरबा। राष्ट्रीय खेल मंच पर कोरबा के युवा तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 46वीं आर्चरी रिकर्व जूनियर नेशनल प्रतियोगिता के टीम इवेंट में कोरबा तीरंदाजी अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों गीतेश यादव एवं युवराज यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम को…

Read More

KORBA: शरद पूर्णिमा पर परशुराम भवन में श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता, में प्रतिभागियों ने बांधा समां, पंडित शिवराज शर्मा के भजनों से राममय हुआ माहौल कोरबा। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, कोरबा एवं मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर परशुराम भवन, दुरपा रोड में श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। शरदोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों का सस्वर वाचन और भावपूर्ण व्याख्यान कर समां बांध दिया। भक्ति, संगीत और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत इस आयोजन में समाजजनों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना…

Read More

KORBA:-कनकी पंचायत में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि के दुरुपयोग का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन से की शिकायतनिर्माण कार्यों में अनियमितता, अधूरी सीसी रोड और नल-जल योजना में गड़बड़ी की जांच की मांगकोरबा। जिले के ग्राम पंचायत कनकी के ग्रामीणों ने पंचायत की सरपंच एवं सचिव पर शासकीय राशि के दुरुपयोग, विकास कार्यों में अनियमितता और पदीय दायित्वों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत प्रस्तुत की है। 5 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत शिकायत में ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।शिकायत के अनुसार, ग्राम…

Read More

KORBA:- मौत को मात देकर लौटी मुस्कान! शिवाय हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवा से स्ट्रोक को हराकर घर लौटीं 63 वर्षीय लक्ष्मी सोरी गंभीर ब्रेन स्ट्रोक के बाद बंद हो गई थी आवाज, शरीर का बायां हिस्सा पड़ गया था सुन्न, समय पर उपचार और पुनर्वास से लौटी जिंदगी की रफ्तार | डॉ. दिविक मित्तल के नेतृत्व में चिकित्सा टीम के प्रयास और फिजियोथेरेपी से मिली नई उम्मीद कोरबा। कभी-कभी जिंदगी अचानक ऐसी परीक्षा लेती है कि परिवार की खुशियां पलभर में चिंता और डर में बदल जाती हैं। आंखों के सामने अपना प्रियजन असहाय हो जाए, बोलना बंद कर दे…

Read More

रायपुर : डिजिटल सुविधाओं से परिवहन सेवाओं में आई सुगमता, आवेदकों को घर बैठे मिल रही ऑनलाइन सेवाएं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 53.94 करोड़ रुपये से अधिक के राजस्व की प्राप्ति, ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल से नागरिकों को मिली राहतरायपुर, 28 अक्टूबर 2026 परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को सरल, सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जा रही है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन संबंधी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन ऑटो अप्रूवल से जोड़ दिया गया है। इससे आवेदकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए परिवहन कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही…

Read More