
- पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर -चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन, निगरानी/गुंडा बदमाशों पर सतत निगरानी
- बीते देर रात्रि से लेकर तड़के सुबह तक कांबिग गस्त चलाकर निगरानी/गुंडा बदमाशों संदिग्ध व्यक्तियों की ठिकानों पर पुलिस की दबिश
- जिले के थाना/ चौकी क्षेत्र के 127 बदमाशों को थाना/चौकी लाकर दिया सख्त चेतावनी
- बदमाशो को थाने लाकर दी गई आवश्यक समझाईश, वर्तमान कामकाज की पुलिस ने जानकारी, फोटो आधारकार्ड से किया रिकॉर्ड अपडेट
- ASP डॉ यूलैंडन यार्क के नेतृत्व में बीते देर रात्रि से तड़के सुबह 5:00 बजे तक संयुक्त पुलिस बल द्वारा विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया
आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बीती देर रात से तड़के सुबह तक जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया।
ASP जांजगीर डॉ. यूलैंडन यार्क के नेतृत्व में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल को मैदान में उतारा गया। पुलिस टीमों ने घनी आबादी, सुनसान स्थानों, संदिग्ध ठिकानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं निगरानी/गुंडा बदमाशों की चेकिंग व सत्यापन किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बदमाशों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार ठिकानों पर दबिश देकर संबंधित व्यक्तियों को थाना/चौकी लाया तथा कानून-व्यवस्था भंग करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। देर रात से सुबह करीब 05:00 बजे तक चले इस विशेष अभियान से असामाजिक तत्वों में पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया।
पुलिस की दो टूक—कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अचानक एवं प्रभावी चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे जाएंगे। असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।
पुलिस की अपील
जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पुलिस की चेकिंग एवं सुरक्षा संबंधी कार्यवाहियों में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल-112 या नजदीकी थाना/चौकी को दें। नागरिकों की सुरक्षा एवं जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।









