
एक राय होकर प्राणघातक हमला करने के मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार,,
पुरानी रंजिश को लेकर किया युवक पर हमला, घटना में प्रयुक्त चाकू, स्टील पाइप व लकड़ी का डंडा जप्त किया गया,,
मामले में एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल
घटना का विवरण
दिनांक 24.09.26 को जिला चिकित्सालय जांजगीर से पुलिस को आहत संत कुमार बरैठ 45 वर्ष, निवासी ग्राम सिवनी खैरवार, के भर्ती होने की सूचना प्राप्त होने पर मुलाहिजा रिपोर्ट के अनुसार आहत के सिर, दाहिने कंधे एवं बायां हाथ में चोटें आई थीं तथा डॉक्टर द्वारा चोट को गंभीर प्रकृति का बताया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना मिलते ही थाना नैला पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस द्वारा आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू, स्टील की पाइप एवं लकड़ी का डंडा बरामद किया जाकर आरोपियों से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी की गई।
गिरफ्तार आरोपी
- समीर सारथी उर्फ राजू निवासी ग्राम सिवनी
- रंजीत सारथी उर्फ विक्की निवासी ग्राम सिवनी
- प्रमोद कुमार यादव निवासी ग्राम सिवनी
- संदीप सारथी, निवासी ग्राम सुकली थाना जांजगीर
- दीपक कुमार रोहिदास,
सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, ASI नरेंद्र शुक्ला, प्रधान आर0 राजमणि द्विवेदी, जगदीश अजय, संतोष प्रधान, डीकेश्वर साहू, गोपेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।









