घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी व ताला तोड़ने की लोहे की रॉड बरामद,,,,
अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साथी के साथ चोरी की वारदात को दिया था अंजाम — आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम रसेड़ा में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त स्कूटी एवं ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि ग्राम रसेड़ा निवासी प्रार्थी संदीप साहू दिनांक 24.09.26 को अपने मेन रोड स्थित घर में ताला लगाकर काम से बाहर गए थे। रात्रि में वापस लौटने पर उन्हें घर के अंदर अज्ञात चोर दिखाई दिए, जो परिवार के सदस्यों को देखकर भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया गया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी मानसिंह उर्फ रामू सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कोसमनार थाना कोतरारोड जिला रायगढ़, हाल मुकाम बंधवा तालाब तोरवा जिला बिलासपुर ने अपने अन्य साथी के साथ चोरी करने की नीयत से घर में प्रवेश करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि दोनों ने घर के सामने लगे चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे ₹3,000 नगद चोरी कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान घर के सदस्यों के पहुंचने पर एक आरोपी पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी का मेमोरेंडम कथन लेकर चोरी में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 04 CS 5816 एवं ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड को जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। विवेचना में आरोपी के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सराहनीय योगदान: निरीक्षक जय कुमार साहू, उप निरीक्षक विनोद जाटवर, प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र कोटमी सोनार, प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक हेमंत साहू एवं धन्नू लहरे।









