- आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- बिर्रा पुलिस की, मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई, एक नग लोहे का धारदार तलवार जप्त
- नाम आरोपी तुकाराम साहू पिता श्यामलाल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन गतवा थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा छ.ग.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 28/10/2026 को थाना बिर्रा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम गतवा राधाकृष्णा चौक के पास तुकाराम साहू नाम का आदमी अपने पास लोहे का तलवार लेकर रोड में आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है। जो अपराध करने के नियत से लेकर घुम रहा है। कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के घेराबंदी कर पकडे। जो नाम पता पुछने पर अपना नाम आरोपी तुकाराम साहू पिता श्यामलाल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन गतवा थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा छ.ग. का होना बताया तथा तलवार के बारे में पूछताछ किया गया जो अपने पास रखने खरीदी बिक्री करने के संबंध में कोई दस्तावेज नही होना बताया आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा सदर 25.27 आर्म्स एक्ट करना पाये जाने से थाना बिर्रा के अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया l प्रकरण के आरोपी तुकाराम साहू पिता श्यामलाल साहू उम्र 26 वर्ष साकिन गतवा थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा छ.ग. को आज दिनाँक 28/10/2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना बिर्रा पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा श्री राजीव श्रीवास्तव सहायक उप निरीक्षक तीजराम जांगड़े, आरक्षक दीपक तिवारी, रामसाय साहू थाना बिर्रा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।










