जातिगत गाली-गलौज का आरोप, सफाईकर्मी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत
कोरबा। एक सफाईकर्मी ने कथित तौर पर जातिगत गाली-गलौज का शिकार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। करन कलशे (28), पिता मेवालाल कलशे, निवासी प्रगति नगर दर्री डेम के नीचे ने आज कोतवाली थाना में एक आवेदन सौंपा, जिसमें उन्होंने पीयूष राजपूत नामक व्यक्ति पर उन्हें जातिसूचक गालियाँ देने और अपमानित करने का आरोप लगाया है।
करन कलशे ने अपने आवेदन में बताया कि वे ठेकेदार बरून गोस्वामी के अधीन का कार्य करते हैं। 12 जुलाई को जब वे बजरंग टॉकीज के पास अपना दैनिक कार्य कर रहे थे, तभी पीयूष राजपूत अपनी गाड़ी से उनके पास आए। कलशे के अनुसार, राजपूत ने उनसे यहाँ का कचरा उठाओ कहा, जिसके बाद वे अपना कार्य करने लगे।
शिकायत में आगे कहा गया है कि पीयूष राजपूत अचानक उनसे अकड़ कर बात करने लगे। जब करन कलशे ने उनसे पूछा कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं और आश्वासन दिया कि वे काम कर देंगे, तो राजपूत कथित तौर पर जातिगत गाली-गलौज पर उतर आए। उन्होंने करन कलशे के कार्य से संबंधित भी गंदी-गंदी गालियाँ दीं।करन कलशे ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि पीयूष राजपूत नगर निगम में कार्यरत हैं और उन्हें इस प्रकार का कृत्य नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यह घटना सभी के सामने हुई, जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुँची है। कलशे ने अपनी शिकायत में यह भी चिंता व्यक्त की है कि यदि ऐसे व्यक्तियों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो भविष्य में अन्य सफाईकर्मियों के साथ भी ऐसा दुर्व्यवहार हो सकता है। करन कलशे ने कोतवाली थाना प्रभारी से अपील की है कि गाली-गलौज करने वाले पीयूष राजपूत के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
KORBA:-जातिगत गाली-गलौज का आरोप, सफाईकर्मी ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत…
Related Posts
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.

