स्वामी श्री राम भद्राचार्य महाराज पहुंचे माता दर्शन के लिए माँ सर्वमंगला देवी मंदिर


- पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण के लिए करी प्रार्थना
कोरबा । देवपुरूष अनंतश्री विभूषित श्री रामानंदाचार्य धर्मचक्रवर्ती पद्मविभूषण पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज माँ के दर्शन के लिए माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना करी। ये ऐसे देवपुरूष हैं जो बचपन से ही विश्व कल्याण के लिए सिर्फ ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति करते हुए भगवान श्रीराम का यशोज्ञान करते हुए आमजन की कल्याण के लिए रमे हुए हैं। श्री रामभद्राचार्य माँ भवानी मंदिर में श्रीराम कथा का श्रवण कराने चित्रकूट से कोरबा की पावनधरा में पहुंचे हैं।
श्री रामभद्राचार्य महाराज के माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचने पर माँ सर्वमंगला देवी प्रबंधन परिवार की ओर से मयंक पाण्डेय, नमन पाण्डेय सहित पाण्डेय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत किया और आचार्यश्री को माँ के दरबार में सम्मानपूर्वक ले गए, जहां पर महाराज रामभद्राचार्य ने पूजा-अर्चना की।
प्रबंधक एवं राजपुरोहित नन्हा पाण्डेय ने कहा कि श्री रामभद्राचार्य जी महाराज ऐसे देवपुरूष हैं, जिनके दर्शन मात्र से कई तीर्थों का लाभ मिलता है। उनका कुछ क्षण के लिए सानिध्य मिलना किसी महासंयोग से कम नहीं।
