KORßA:-बिना अनुमति हवाई यात्रा पड़ी भारी: कोरबा के 5 पुलिसकर्मी निलंबित, ट्रेन से जाने की थी अनुमति, IG ने की कार्रवाई
*कोरबा।* विभागीय निर्देशों की अनदेखी कर बिना अनुमति हवाई यात्रा करने पर कोरबा जिले के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने तत्काल प्रभाव से की है।
जानकारी के अनुसार थाना कटघोरा में दर्ज एक अपराध की विवेचना के सिलसिले में पुलिसकर्मियों को जांच के लिए बाहर जाना था। इसके लिए रेंज कार्यालय बिलासपुर से ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने की अनुमति दी गई थी।
बावजूद इसके संबंधित पुलिसकर्मियों ने अनुमति का उल्लंघन करते हुए हवाई यात्रा की। मामले की जानकारी सामने आने पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता और विभागीय निर्देशों की अवहेलना माना गया।
आईजी रामगोपाल गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पांचों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मामले की आगे जांच भी जारी है।









