
KORßA:-राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की ली बैठक…..

12 दिसंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया गया जोर
कोरबा। आगामी 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती नीता यादव के निर्देशानुसार विद्युत विभाग एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 12 दिसंबर 2026 को जिला न्यायालय कोरबा सहित तहसील विधिक सेवा समिति कटघोरा, करतला एवं पाली तथा समस्त राजस्व न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी राजीनामा एवं समझौते के आधार पर निराकरण करने पर चर्चा की गई। इस दौरान बीमा कंपनियों एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित पक्षकारों एवं हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण में सहयोग करें।



