नवागढ़: युवती की फोटो से फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर Deepfake से वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी रामायण कश्यप गिरफ्तार
थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा
दिनांक:28/11/2026 पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में
घटना का विवरण – आवेदिका ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक युवक द्वारा उसकी फोटो का दुरुपयोग कर फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। आरोपी द्वारा पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजना, शारीरिक संबंध बनाने हेतु दबाव बनाना, परिजनों को फोन कर धमकाना, बाजार व घर के आसपास पीछा करना, गाली-गलौच करना एवं AI तथा DEEP FAKE तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने व 1000 फॉलोअर्स बढ़ाकर बदनाम करने की धमकी दी जा रही थी। आरोपी द्वारा पीड़िता के कार्यस्थल का पता निकालकर वहां आने की धमकी भी दी जा रही थी।
पीड़िता की शिकायत पर थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 376/26 धारा 351(2), 78(2), 79 BNS एवं 66(C), 66(D), 67 IT Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही – विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को धारा 35(3) BNSS के तहत नोटिस जारी किया गया था, जिस पर वह फरार हो गया था। मुखबिर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को आज दिनांक 28.11.2026 को घेराबंदी कर पकड़ा गया।जिसे न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम – रामायण प्रसाद कश्यप उर्फ रामा पिता लेखराम कश्यप, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेमरा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चाम्पा (छ ग)
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं थाना नवागढ़ स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।



