आधी दाम में छड़ दिलाकर ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार
पिछले 1माह में 2 लोगों को किया था ठगी का शिकार
छड़ बेचने वाले दुकानदारों को करता था ठगी
श्री राम हार्डवेयर अवरिद और सिउड के किशन राठौर से किया ठगी
लगभग 4 लाख रुपए की किया ठगी
थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 338/26 एवं 339/26 कायम किया गया
नाम आरोपी 01. पुरुषोत्तम यादव उम्र 37 वर्ष साकिन सिपत थाना सिपत जिला बिलासपुर हाल मु० जांजी (सिपत) थाना सिपत जिला बिलासपुर (छ0ग0)
राजेश कुमार उम्र 38 वर्ष निवासी सिउड थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा छ.ग.
विवरण:-
प्रार्थी किशन राठौर निवासी सीउड़ के द्वारा दिनाक 15.10.26 को थाना नवागढ़ आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की पुरुषोत्तम यादव के द्वारा आधी रेट में छड़ दिलाने के नाम पर 80000 रुपए की ठगी कर ली गई है, पुरुषोत्तम यादव और राजेश कुमार दोनों आकर किशन राठौर के यहां जाकर कम रेट में छड़ दिलाएंगे कहकर फोन पे से 80 हजार रुपए ले गए और फोन बंद कर दिए जिस पर NCRP पोर्टल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया और थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 338 /26 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रार्थी चंद्रशेखर कश्यप निवाशी अवरिद थाना नवागढ़ के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की पुरुषोत्तम यादव नाम का आदमी और छड़ दिलवाऊंगा कहकर 2 लाख 50 हजार रुपए का ठगी किया , पुरुषोत्तम के द्वारा शिवरीनारायण के एक दुकानदार को फोन कर अवरिद में छड़ छोड़ना है बताया और छड़ जब अनलोड करोगे तो पैसा दिया जाएगा बताया , चंद्रशेखर कश्यप को पैसा तैयार रखो बताया और छड़ जब अवरिद पहुंचा तो पैसा लेकर पुरुषोत्तम भाग गया , जब शिवरीनारायण के छड़ वाले पैसा मांगे तब पता चला कि पुरुषोत्तम यादव शिवरीनारायण के दुकानदार और अवरिद के चंद्रशेखर कश्यप के साथ ठगी किया जिस पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 339/26 कायम कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आरोपी पुरुषोत्तम यादव का लगातार पता तलाश किया जा रहा था जो पुरुषोत्तम यादव के बैंक अकाउंट , मोबाइल नंबर का टेक्निकल एनालिसिस किया गया , आरोपी के पता में जाकर पता तलाश करने पर आरोपी घर में कई साल से नहीं रहना पता चला , आरोपी के संबंध में लगातार पता करने पर बिलासपुर के जांजी में रहना पाया गया जो , पुलिस टीम बनकर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु टीम रवाना किया गया , जो आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया ।
पूछताछ में आरोपी के बैंक खाता , मोबाइल , फर्जी विजिटिंग कार्ड जप्त किया गया , सह आरोपी राजेश कुमार के साथ मिलकर ठगी करना स्वीकार किया , आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी पुरुषोत्तम यादव , सह आरोपी राजेश कुमार को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडे, निरीक्षक भास्कर शर्मा , ASI लम्बोदर सिंह, HC मनोज तिग्गा , आरक्षक रोहित कहरा, प्रतीक सिंह, अंजना लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा



