हाथ में छुरा रखकर आने- जाने वाले लोगो को डराने वाला युवक गिरफ्तार
- मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही कर मुलमुला पुलिस द्वारा युवक को पकड़ा जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, के मार्गदर्शन में क्षेत्र में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखकर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना मुलमुला द्वारा मुखबीर सूचना पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी।
इसी कड़ी में दिनांक 27.10.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि मुलमुला निवासी चंद्रकांत नवरंगे नामक व्यक्ति मुलमुला नरियरा रोड़ में हनुमान मंदिर के सामने आम रोड पर अपने हाथ में नंगी छूरा रखकर, छूरा को लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमकाकर भय कारित कर रहा है मुखबिर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवही किया आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का छूरा को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी चन्द्रकांत नवरंगे साकिन मुलमुला थाना मुलमुला जिला-जांजगीर चाम्पा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवानंद सिंह थाना प्रभारी मुलमुला, प्रशिक्षु उनि रितेश परमा, सउनि नजीर हुसैन, आर. सनोहर जगत, राजेश कश्यप का सराहनिय योगदान रहा।










