प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 22.07.2026
चंद घंटे में खुलासा: अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार”
- “आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
थाना अकलतरा पुलिस ने अकलतरा क्षेत्र नहर के पास युवती से छेड़छाड़, मारपीट, वीडियो बनाने और मोबाइल लूट की वारदात का त्वरित पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल और वीडियो बनाने वाले मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्त के साथ अकलतरा क्षेत्र के नहर के पास बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और दोनों का मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट करते हुए युवती को बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ कर मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 417/2026 धारा 74, 296, 115(2), 309(1), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान थाना अकलतरा पुलिस ने आरोपियों की पहचान बीरू धीवर और ओमकिशन उर्फ ओमी धीवर, निवासी ग्राम खटोला, थाना अकलतरा के रूप में की। पुलिस टीम ने तत्परता से दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किए जाने से
आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल, लूटा गया मोबाइल फोन और घटना का वीडियो बनाने में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन विधिवत जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- बीरू धीवर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खटोला, थाना अकलतरा,
- ओमकिशन उर्फ ओमी धीवर उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खटोला, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा



