Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
सौर सुजला योजना ने बदली किस्मतः केंदई की बधानो बिंझवार बनीं आत्मनिर्भर किसान कोरबा 06 जनवरी 2026/ग्राम केंदई की श्रीमती बधानो बिंझवार आज ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और प्रगतिशील खेती का जीवंत उदाहरण हैं। पहले उनकी खेती केवल सीमित सिंचाई पर निर्भर थी। बिजली उपलब्ध न होने या डीज़ल के बढ़ते खर्च के कारण वे खेतों को समय पर पानी नहीं दे पाती थीं। इससे फसल उत्पादन कम होता था और परिवार की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित रहती थी।स्थिति तब बदली, जब उन्हें सौर सुजला योजना के तहत सोलर पंप का लाभ मिला। सोलर पंप लगने के बाद उनके खेतों…
पी. एम. विश्वकर्मा योजना से बदली शाहिना की जिंदगी कोरबा 06 जनवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन की पी. एम. विश्वकर्मा योजना ने कोरबा जिले की शाहिना अंजुम के जीवन में एक नई दिशा दी है। परंपरागत दर्जी कार्य से जुड़ी शाहिना हमेशा से अपने व्यवसाय को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाना चाहती थीं, परंतु संसाधनों और बेहतर तकनीक की कमी उनके सामने बड़ी चुनौती थी।लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में टेलर (दर्जी) ट्रेड का प्रशिक्षण उनके लिए अवसरों का नया द्वार साबित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शाहिना ने न सिर्फ आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइनिंग के तरीके सीखे, बल्कि नए उपकरणों का उपयोग कर गुणवत्तापूर्ण…
धान खरीदी की पारदर्शी प्रक्रिया ने किसान रामचन्द्र का उत्साह बढ़ाया कोरबा, 06 जनवरी 2026/ इस साल प्रदेश में धान खरीदी शुरू होते ही किसानों में नई ऊर्जा और उमंग देखने को मिली। किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर फसल बेचने का अवसर, उनकी मेहनत को सही मूल्य मिलने का भरोसा लेकर आया है। सुचारू व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन सुविधा ने किसानों का आत्मविश्वास और बढ़ा दिया, जिससे वे बिना किसी झंझट के अपनी फसल उपार्जन केंद्रों में बेचने पहुँच रहे हैं।पाली विकासखंड की सहकारी समिति चैतमा में रजकम्मा गाँव के किसान रामचन्द्र अहीर ने 0.3290 हेक्टेयर जमीन पर उगाई…
पाईप लाईन लिकेज की मरम्मत के कारण पानी हुआ था मटमैला (पाईप लाईन मरम्मत का कार्य पूर्ण होने के बाद अब हो रही शुद्ध पानी की आपूर्ति)कोरबा 06 जनवरी 2026 – नगर निगम कोरबा के वार्ड क्र. 10 भिलाईखुर्द के अंतर्गत आने वाली हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आपूर्ति किए गए पानी के मटमैला होने के कारण क्षतिग्रस्त हुई उक्त पाईप लाईन की मरम्मत का कार्य करना था, पाईप लाईन की मरम्मत के पश्चात अब हाउसिंग बोर्ड कालोनी में शुद्ध व साफ जल की आपूर्ति की जा रही है।निगम के कार्यपालन अभियंता जलप्रदाय श्री राकेश मसीह ने बताया कि वार्ड क्र.…
रायपुर : समाज कल्याण की योजनाओं से लाखों जरूरतमंदों को मिला संबल: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर, 05 जनवरी 2026 समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछले दो वर्षों में समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए व्यापक एवं प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, विधवा एवं परित्यक्त महिलाएं तथा उभयलिंगी व्यक्तियों के सामाजिक पुनर्वास और आर्थिक सशक्तिकरण हेतु योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। मंत्री श्रीमती…
रायपुर : मेकाहारा के हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग में हुई दुर्लभ ‘सर्जरी’, ब्रश करते समय फटी गर्दन की नस, फ़िर डॉक्टरों ने दी नई जिंदगीस्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर का छत्तीसगढ़ में पहला सफल उपचार स्वतः ही कैरोटिड आर्टरी फटने एवं उसके ऑपरेशन की राज्य में पहला मामला, विश्व में ऐसे केस में केवल 10 के रिकॉर्ड हैं मेडिकल जर्नल में दर्ज स्पॉन्टेनियस कैरोटिड आर्टरी रप्चर (Spontaneous Carotid Artery Rupture (SCAR) की घटना बहुत ही ज्यादा दुर्लभ कैरोटिड आर्टरी गर्दन की उस धमनी को कहते हैं जो हृदय से मस्तिष्क में खून का प्रवाह करती है रायपुर, 5 जनवरी…
रायपुर : नक्सलगढ़ से निकलकर राष्ट्रीय पटल पर आया सुकमा : तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय ‘NQAS’ सर्टिफिकेट बुड़दी, गगपल्ली और किस्टाराम के अस्पतालों को केंद्र सरकार से मिली मान्यता रायपुर, 05 जनवरी 2025 सुकमा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के निरंतर प्रयासों ने आज एक नया इतिहास रच दिया है। सुकमा ज़िले के घोर नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुड़दी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर गगपल्ली और आयुष्मान आरोग्य मंदिर किस्टाराम को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स(NQAS) प्रमाण पत्र से नवाजा गया है। यह उपलब्धि केवल एक…
रायपुर : भर्ती परीक्षाओं में निष्पक्षता और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ भर्ती परीक्षाओं को पूर्ण करने के लिए की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक रायपुर, 5 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश में आयोजित हो रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु…
आबकारी एक्ट के तहत कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 🔶एक ही दिन में 44 प्रकरण दर्ज, 653.3 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोरबा पुलिस के द्वारा दिनांक 04.01.2026 को आबकारी अधिनियम के तहत जिले में व्यापक कार्यवाही करते हुए— ▪️कुल 44 प्रकरण दर्ज किए गए▪️कुल 43 आरोपियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई▪️कुल 653.3 लीटर देशी महुआ शराब जप्त की गई कोरबा पुलिस…
सार्वजनिक बार महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय और कैबिनेट मंत्री हुए शामिलकोरबा। ग्राम सलोरा, दर्राभाठा में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित सार्वजनिक बार महोत्सव 2025-26 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ठाकुर देव एवं डोकरी दाई जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि आज भी हमारा समाज अपनी पुरानी परंपरा को संजोय रखते हुए इतनी धूमधाम और हर्षोल्लास के…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.