Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
कोरबा में व्यापारी के खिलाफ POCSO एक्ट में FIR, 16 साल की किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप कोरबा। शहर के व्यापारी चेतन दास चौधरी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने कोतवाली थाने में आकर व्यापारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर शाम आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने मामले की…
नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:बाइक की डिक्की में 02 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार जांजगीर-चांपा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 02 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में की गई। *मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी* दिनांक 22.08.2026 को थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 01, नवागढ़ निवासी…
जांजगीर-चांपा :-धारदार हथियार से राहगीरों को भयभीत करने वाला युवक चंद घंटों में गिरफ्तार आर्म्स एक्ट में गया जेल पुलिस, आरोपी कानाम: कमल दास वैष्णव, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गोविंदा, थाना बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा – जप्ती: धारदार लोहे का कट्टा धारा: 25, 27 आर्म्स एक्ट मामले का संक्षिप्त विवरण: दिनांक 23/08/2026 को थाना बम्हनीडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोविंदा निवासी कमल दास वैष्णव अपने पास धारदार लोहे का कट्टा रखकर आम रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका कर भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर…
KORßA:-कोरबा पुलिस का साइबर जागृति अभियान: एक दिन में 3500 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरू कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत पुलिस ने आज बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। दिनांक 22.08.2026 को थाना कोतवाली, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, पाली, बांगो, रजगामार, कटघोरा एवं पसान पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम चलाकर लगभग 3500 विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। थाना सिविल लाइन द्वारा निर्मला हायर सेकेंडरी…
रायपुर : नेत्रदान को बढ़ावा देने के लिए अम्बेडकर अस्पताल में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित नेत्रदान से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया व्यापक प्रशिक्षण, काउंसलिंग, कॉर्निया प्राप्ति, संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण पर विशेष जोर रायपुर, 22 अगस्त 2026क्षेत्रीय नेत्र अनुसंधान संस्थान (RIO)एवं नेत्र रोग विभाग, पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर द्वारा आज “नेत्रदान प्रक्रियाओं पर नवीनतम जानकारी” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन टेलीमेडिसिन हॉल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में किया गया। यह कार्यशाला प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नेत्र सहायक अधिकारियों एवं सहायक नेत्रदान अधिकारियों के लिए आयोजित…
रायपुर : नगरीय निकायों को एल्डरमैन निधि के 9.44 करोड़ जारी उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देशरायपुर, 22 अगस्त 2026राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगरीय निकायों हेतु कुल 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत एल्डरमैन निधि की प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि विभाग द्वारा जारी की गई है। इस मद से मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) की अनुशंसा पर विकास कार्य किए जाते हैं । उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री…
रायपुर : मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ डिजिटल न्याय एवं सामुदायिक मध्यस्थता को मिला नया आयामरायपुर, 22 अगस्त 2026 जिला दुर्ग के न्यायिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा, जब माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा के कर कमलों से नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन, दुर्ग के निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं Foundation Stone Laying Ceremony संपन्न हुई। इस अवसर पर न्यायिक गरिमा, आधुनिक न्यायिक अधोसंरचना, डिजिटल न्याय व्यवस्था तथा वैकल्पिक विवाद समाधान के क्षेत्र में…
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पवित्र श्रावण मास में अपने निवास में किया रुद्राभिषेक भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामनारायपुर 22 अगस्त 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज पवित्र श्रावण मास की बेला पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने निवास में सपरिवार भगवान शिव के रुद्राभिषेक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्ण विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन और भक्तजन उपस्थित थे।
’’ एक पेड़ मॉ के नाम ’’ रोटरी क्लब के सदस्यों ने निगम के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण कोरबा 22 अगस्त 2026 – ’’ एक पेड़ मॉं के नाम ’’ अभियान अंतर्गत आज कोरबा के सरस्वती स्कूल सीतामणी के पास पुलिया तक के मुख्य मार्ग के किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता देते हुये पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण व हरित कोरबा के संकल्प को गति दी।कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन व नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वन…
जेसीआई कोरबा सेंट्रल की एआई बिजनेस ट्रेनिंग में 100 से अधिक व्यवसायियों ने लिया प्रशिक्षण 0 एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग से कारोबार में समय बचाने और उत्पादकता बढ़ाने पर दिया जोर 0 पुणे के ट्रेनर एवं लेखक गोल्डी अंबवानी ने व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी इस्तेमाल की दी जानकारी कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा “द मेगा बिजनेस ट्रेनिंग – एआई टूल्स फॉर बिजनेस ग्रोथ” विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यवसायियों को बदलते व्यावसायिक परिवेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक के व्यावहारिक और…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.