Author: रामेश्वर ठाकुर

KORßA:-मिनीमाता बांगो बांध भरा, 5 गेट खोले गए: हसदेव नदी में 20613 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, निचले इलाकों में अलर्ट कोरबा। मिनीमाता बांगो बांध में लगातार पानी की आवक के चलते बांध का जलस्तर बढ़ गया है। आज दिनांक 25/08/2026 को सुबह 8:00 बजे बांध का लेवल 358.52 मीटर यानी 93.18% दर्ज किया गया है। कार्यपालन अभियंता, बांगो बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली ने बताया कि कल शाम 4:30 बजे से आज सुबह 8:00 बजे तक 41087 क्यूसेक पानी की आवक हुई है। पानी की आवक को देखते हुए मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा की अनुमति के बाद…

Read More

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 85 आवेदन हुए प्राप्तआवेदनो का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देशकोरबा, 24 अगस्त 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करते हुए सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की लम्बित राशि…

Read More

KORßA:-बरपाली में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम, सांसद ज्योत्सना महंत बोलीं- डबल इंजन सरकार में भी जनता परेशान………कार्यक्रम में गरजीं सांसद कहा- जल जीवन मिशन फेल, स्मार्ट मीटर से जनता पर बोझ… कोरबा /बरपाली।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बरपाली स्थित समरसता भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अंतर्गत संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ एवं ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना, नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपना तथा ओमकांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक प्रभावी…

Read More

महतारी वंदन योजना से शुकवारो बाई के जीवन में आई आर्थिक मजबूती, रक्षाबंधन पर खुद के लिए करेंगी राशि का उपयोग कोरबा 23 अगस्त 2026/ शासन की योजनाएं जब जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचती हैं, तो वे केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं रहतीं, बल्कि परिवार के जीवन में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई राह भी खोलती हैं। ऐसी ही एक प्रेरक कहानी कोरबा विकासखंड के ग्राम सोनपुरी की रहने वाली शुकवारो बाई पति श्री रूप साय की है, जिनके जीवन में छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल का आधार बनी है।शुकवारो बाई के बैंक खाते में महतारी वंदन…

Read More

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: कोरबा समेत 9 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी रायपुर/कोरबा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। *अगले 24 घंटों के लिए:* बलरामपुर, बीजापुर, जांजगीर-चांपा, *कोरबा*, महासमुंद, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं बलौदाबाजार, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कांकेर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव और सरगुजा जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी…

Read More

डीएमएफ से कौशल विकास को नई दिशा, युवाओं के हाथों में हुनर और रोजगार के अवसर कोरबा 23 अगस्त 2026/ जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) कोरबा द्वारा जिले के युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की जा रही है। जिला कौशल विकास प्राधिकरण के माध्यम से शासकीय प्रशिक्षण केंद्रों में युवाओं को उनकी रुचि और स्थानीय रोजगार की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं के लिए आवासीय प्रशिक्षण, भोजन तथा प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार के लिए औजार किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में…

Read More

कोरबा: बिजली बिल और बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, 10 दिन में सुधार नहीं तो निगम कार्यालय का घेराव कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को टी.पी. नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक में स्मार्ट मीटर बदले जाने, महंगी बिजली, 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना बहाल करने, जर्जर सड़कों और शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि त्योहार नजदीक हैं, लेकिन महंगाई बेलगाम हो गई है। रसोई से…

Read More

लेमरू में घर में घुसा विशालकाय अजगर, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू, ग्रामीणों ने की सराहना ​कोरबा l लेमरू: वर्षा ऋतु के दौरान वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों के बीच लेमरू वन परिक्षेत्र ने अपनी त्वरित कार्यप्रणाली और तत्परता का एक बेमिसाल उदाहरण पेश किया है। लेमरू वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपहरी में निवासी दिलीप कुमार सारथी के घर में एक विशालकाय अजगर के निकलने की सूचना मिलते ही​मामले की गंभीरता को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी लेमरू, देवव्रत सिन्हा ने तत्काल संज्ञान लिया और बिना समय गंवाए विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना किया। प्रशिक्षित वनकर्मियों…

Read More

कोरबा: आयुष मेडिकल एसोसिएशन का चिकित्सक सम्मेलन, विशेषज्ञ बोले- स्वस्थ लिवर के लिए नशे से दूरी जरूरी समाचार: कोरबा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में होटल श्री गणेश इन में यकृत रोग (लिवर डिसीज) पर केंद्रित संभाषा परिषद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयुर्वेद प्रवर्तक भगवान धन्वंतरी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में हिमालया फार्मा के साइंटिफिक सर्विसेस मैनेजर डॉ. अंकित तिवारी ने यकृत रोग के कारण, लक्षण एवं उपचार पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले में लिवर रोगों को लेकर…

Read More

एनकेएच में 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी0 किडनी स्टोन से लेकर प्रोस्टेट व यूरोलॉजिकल कैंसर तक मिलेगा विशेषज्ञ परामर्शकोरबा। शहर के मंगलम विहार, कोसाबाड़ी स्थित एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 से 27 अगस्त तक निःशुल्क यूरोलॉजी ओपीडी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गजेन्द्र कुमार मरीजों को यूरोलॉजी से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एनकेएच में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं के साथ आधुनिक उपचार सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। मरीजों की सुविधा को बढ़ाते हुए अस्पताल…

Read More