Author: रामेश्वर ठाकुर

KORBA:महिला एवं बाल विकास विभाग: रेणु प्रकाश को शासन ने हटाया कोरबा। महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियां सुर्खिया बनने और जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश के खिलाफ लगातार शिकायत के बाद संचालनालय महिला एवं बाल विकास छत्तीसगढ़ द्वारा आज एक्शन लिया गया है। दोपहर में महिला एवं बाल विकास के संचालक पदुम सिंह एल्मा के हस्ताक्षर से आदेश पत्र जारी हुआ जिसमें रेणु प्रकाश को नवीन पदस्थापना स्थल कोण्डागांव में कार्यभार ग्रहण करने के लिए एकतरफा भारमुक्त किया गया है। आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी का प्रभार गजेंद्र सिंह देव को दिया गया है।…

Read More

पत्रकार कृष्ण कुमार राठौर बने संभागीय अधिमान्यता समिति के सदस्य, शासन आदेश राजपत्र में हुआ प्रकाशित कोरबा जिले के पत्रकारों के लिए बड़ी राहत और गर्व की खबर — अब अधिमान्यता आवेदन पहचान की कमी या औपचारिक त्रुटियों के कारण अमान्य नहीं होंगे। छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारों की अधिमान्यता और कल्याण के लिए गठित संभागीय अधिमान्यता समिति (बिलासपुर संभाग) में कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार राठौर को सदस्य के रूप में नामांकित किया है। शासन की ओर से 10 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी कर दिया गया है, जिसका राजपत्र में भी प्रकाशन हो चुका है।बिलासपुर संभाग के लिए…

Read More

बालको ने रन फॉर जीरो हंगर में चौथी बार दिया सबसे अधिक पोषणयुक्त मील का योगदान बालकोनगर, 13 अक्टूबर, 2025। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट टीम भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए वीडीएचएम ‘रन फॉर जीरो हंगर’ चैलेंज 2025 का खिताब जीत लिया। इस वर्ष बालको ने लगातार चौथी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की, जिससे समूह के भीतर बालको की फिटनेस, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण की भावना पुनः प्रदर्शित हुई। 12 अक्टूबर तक चले इस अभियान में बालको ने कुल 15,93,142 किलोमीटर की दूरी…

Read More

किसानों के हित में लड़ेंगे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाईकोरबा। कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड की खदानों के लिए अर्जित की जा रही लोगों की जमीन से दिक्कतें हो रही है। इनमें से अधिकतर किसान है और बाकी आम लोग। पाली पड़निया गांव के दशहरा मैदान में रविवार को किसान महासम्मेलन में तय हुआ कि व्यापक हित के लिए सुप्रीम कोर्ट तक संघर्ष किया जाएगा।महासम्मेलन में चंद्रनगर, सोनपुरी, रिस्दी, खोडरी, चुरैल, अमगांव, खैरभवना और पाली पड़निया के लोग शामिल हुए जो कोयला खदान के कारण प्रभावित हुए है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए विधिक जागरूकता के जानकार भगवान…

Read More

बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि आत्मघाती कोरबा। ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसियेशन” के सहसचिव धर्मराज महापात्र ने कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में वृद्धि आत्मघाती है। समग्र बीमा संशोधन विधेयक 2025 राष्ट्रीयकरण विरोधी कदम है। LIC और PSGI कंपनियों के शीर्ष पदों में निजी क्षेत्र के उम्मीदवारों की नियुक्ति अनुचित है बल्कि बीमा क्षेत्र में नई भर्ती जल्द प्रारंभ होनी चाहिए। श्री महापात्र ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसियेशन भारतीय जीवन बीमा में कार्यरत् 85 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों का…

Read More

अदाणी फाउंडेशन जिले में बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यालयीन छात्रों की नेत्र जाँच कर बांटेगी मुफ़्त चश्मे

Read More

‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ एवं ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ’ कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम कोरबा 11 अक्टूबर, 2025/आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ एवं ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम देशभर में एक साथ आयोजित हुआ, इस अवसर पर कोरबा जिले के नवीन सभागार, कलेक्टोरेट परिसर से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर जिले के जनप्रतिनिधि, किसान एवं अधिकारीगण शामिल हुए। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता का मूल आधार कृषि है। देश के अन्नदाताओं ने हमेशा राष्ट्र की प्रगति में योगदान…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ‘सशक्त बालिका-सशक्त समाज’ थीम पर जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन’ कोरबा 11 अक्टूबर 2025/ अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज जिलेभर में “सशक्त बालिका सशक्त समाज” थीम पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह दिवस इस संदेश के साथ मनाया गया कि हर बालिका अपने भीतर अपार संभावनाएं और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। जिले की 40 ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण पर विशेष रूप से बल दिया गया। इन कार्यक्रमों में बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जहाँ उन्हें…

Read More

कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषि धन-धान्य योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद का हुआ सीधा प्रसारण कोरबा 11 अक्टूबर 2025/ कृषि विज्ञान केन्द्र, कोरबा द्वारा आज “कृषि धन-धान्य योजना” पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संवाद का सीधा प्रसारण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 2100 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से लगभग 84 कृषक प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. एस. पोर्ते अधिष्ठाता, कृषि अनुसंधान अधिसंस्थान (सीएआरएस) कटघोरा रहे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधिकरण एवं…

Read More

ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रकिया से रेत खदान आबंटन हेतु एम. एस. टी. सी. पोर्टल के प्रशिक्षण का आयोजन कोरबा 11 अक्टूबर, 2025/ छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के अनुसार खनिज साधन विभाग अंतर्गत गौण खनिज साधारण रेत खदानों का आबंटन ई-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के तहत् एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। ई-नीलामी से संबंधित समस्त प्रक्रिया यथा निविदा जारी करना, निविदा में भाग लेने हेतु बोली कर्ताओं का पंजीयन बोली लगाने की प्रक्रिया, तकनीकी अर्हताधारी बोली कर्ताओं का चयन, लॉटरी प्रक्रिया, अधिमानी बोलीदार का चयन इत्यादि समस्त कार्यवाही उक्त पोर्टल के माध्यम…

Read More