Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
पुरानी बस्ती के स्कूल को मिली नई शिक्षिका युक्तियुक्तकरण ने एकल शिक्षकीय पाठशाला की मुश्किलें की दूर कोरबा 11 अक्टूबर 2025/ अट्ठाइस बरस पहले खुले प्राथमिक शाला पुरानी बस्ती अलगीडाँड़ में अब नई शिक्षिका आ गई है। नई शिक्षिका के आने पर न सिर्फ स्कूल में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी खुश है, गाँव में रहने वाले वे परिवार जो अपने बच्चों को बहुत उम्मीद के साथ स्कूल भेजते हैं वे भी बहुत खुश है कि अब उनके बच्चों को नई शिक्षिका भी पढ़ाएगी।पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम अलगीडाँड़ में संचालित प्राथमिक शाला में कुल 63 बच्चे दर्ज है। ज्यादातर विद्यार्थी…
बिलासपुर में ACB की दबिश: 10 हजार रुपये घुस लेते आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू गिरफ्तार बिलासपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि जारी करने के एवज में घूस मांगा था। कोरबा/बिलासपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग में भ्रष्टाचार का खेल उजागर हुआ है। एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने शुक्रवार को एक बाबू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाबू हितग्राही को अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि जारी करने के बदले घूस की मांग कर रहा था। मिली…
कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने हाल ही में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की पदस्थापना में बदलाव किया है, जिससे जिले के 10 अधिकारी प्रभावित हुए हैं। इस बदलाव के तहत ¹: 1. सत्यपाल प्रताप राय*: तहसीलदार, तहसील कार्यालय कोरबा (पहले बरपाली में पदस्थ) 2. अभिजीत राजभानू*: तहसीलदार, बरपाली (पहले हरदीबाजार में पदस्थ) 3. भूषण सिंह मण्डावी*: तहसीलदार, कोरबा (पहले पाली में पदस्थ) 4. सूर्यप्रकाश केशकर*: तहसीलदार, पाली (पहले कटघोरा में पदस्थ) 5. *श्रीमती प्रियंका चन्द्रा*: तहसीलदार, कटघोरा (पहले दर्री में पदस्थ) 6. बजरंग साहू*: तहसीलदार, दर्री (पहले कोरबा में पदस्थ ) 7. विष्णु प्रसाद पैकरा*: तहसीलदार, हरदीबाजार और अतिरिक्त तहसीलदार…
मानदेय शिक्षकों ने भी सम्हाली है कमान, स्कूलों में पढ़ाई हो गई है आसान डीएमएफ से 118 लेक्चचर, 109 शिक्षक और 243 सहायक शिक्षकों की हुई नियुक्ति कोरबा 10 अक्टूबर 2025/शहर से लगभग अस्सी किलोमीटर दूर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पचरा का हाई स्कूल हो या शहर से 90 किलोमीटर दूर कोरबा ब्लॉक का ग्राम श्यांग में संचालित हायर सकेण्डरी विद्यालय या फिर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम कटमोरगा में संचालित प्राथमिक शाला। अंतिमछोर वाले गांवों के इन सभी विद्यालयों में अब न तो शिक्षक की कमी है न ही विद्यार्थियों की कमी है। कुछ साल पहले तक अपने…
पीएम सूर्यघर योजना अब बनेगा हर घर का साथी, हर परिवार का सहारा’ कोरबा की छतों से निकली सौर शक्ति, गूँज रहा है नया संदेश कोरबा 10 अक्टूबर, 2025/सूरज की पहली किरण जब धरती पर सुनहरी चादर बिछाती है, तो अब वह सिर्फ रोशनी नहीं लाती वह एक नई सोच, नई दिशा और नए आत्मविश्वास की किरण बनकर देश के घर-घर को रोशन कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाले ऐतिहासिक अभियान का रूप ले लिया है। वर्षों…
मोरगा समिति में हुई अनियमितता के संबंध में जांच जारी श्री हरिनंदन सिंह उइके को मोरगा समिति का प्रबंधक किया गया नियुक्त कोरबा 10 अक्टूबर 2025/ प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा ने समाचार पत्र में प्रकाशित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मोरगा में भारी अनियमितता बरते जाने की खबर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मोरगा समिति की जांच जारी है। जांच हेतु पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कटघोरा श्री मणिशंकर मिश्रा एवं पर्यवेक्षक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा पोड़ी उपरोड़ा श्री हरिनंदन उइके को सयुंक्त रूप से जांच अधिकारी नियुक्त कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने…
पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के अध्ययन केन्द्र ई. वी. पी. जी. कॉलेज, कोरबा में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक कोरबा 10 अक्टूबर 2025/पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ.ग.) से सम्बद्ध अध्ययन केन्द्र शासकीय ई. व्ही. पी. जी. महाविद्यालय, कोरबा में शैक्षणिक सत्र 2025- 26 हेतु सभी संकायों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। अध्ययन केन्द्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। यह अवसर उन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है…
मंत्रिपरिषद के निर्णयदिनांक – 10 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। राज्य में 25 लाख से अधिक किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ धान के व्यपवर्तन एवं पुर्नचक्रण को रोकने की चौकस व्यवस्था व धान खरीदी हेतु मजबूत प्रशासनिक ढांचा अधिक पारदर्शिता के साथ किसानों को किया जाएगा समय से भुगतान (6…
आश्विन पूर्णिमा पर कोरबा के माँ सर्वमंगला घाट में हुआ संकल्प सभा व हसदेव आरती का आयोजन कोरबा।संतों व जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में हसदेव को स्वच्छ, निर्मल और दिव्य बनाने का लिया गया संकल्पकोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं तट सौंदर्यीकरण हेतु आश्विन पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य संकल्प सभा एवं हसदेव आरती का आयोजन किया गया। कोरबा के माँ सर्वमंगला घाट पर हुए इस आयोजन में साध्वी गिरिजेश नंदनी जी (वनवासी सेवा आश्रम, केन्दई), संत रामरूपदास महात्यागी (मदकू द्वीप) सहित कई जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभा में वक्ताओं ने…
कोरबा :- कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के कोरबा जिला पर्यवेक्षेक डॉ. आर सी खुटिया ने आज 9 अक्टूबर गुरूवार को सेवादल एवं कटघोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा दीपका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक लिया ।जिला कांग्रेस कार्यालय में सेवादल को संबोधित करते हुए डॉ.आर सी खुटिया ने कहा कि सेवादल संगठन कांग्रेस पार्टी की मातृ संगठन है । सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है । बैठक में सर्वप्रथम सेवादल अध्यक्ष शहर, प्रदीप पुरायणे एवं ग्रामीण अध्यक्ष, रामनारायण रजक ने डॉ. आर सी खुटिया को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया । पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.