Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पंकज ने युवा कांग्रेस के जिला संगठन का किया विस्तार कोरबा – भारतीय युवा कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष राकेश पंकज ने युवा कांग्रेस के जिला संगठन का विस्तार किया है । जिसमें जिला अध्यक्ष ने 49 युवाओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया है । अजित बर्मन बालको, विवेक श्रीवास जैलगांव, प्राची दुबे राताखार, गौरव राजवाड़े कोरबा देवांगनपारा, मेहल चौहान मुड़ापार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है । वहीं आशीष गुप्ता पटेलपारा, मधुरदास महंत पाड़ीमार, सुजीत बर्मन मुड़ापार, नारायण यादव शारदाविहार, कुलदीप राठौर बुधवारी, रजनी भारती परसाभांठा, निकिता खलखो रामपुर, विकास यादव दर्री, प्रहलाद साहु…
त्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिले ‘बॉस’ रायपुर: प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदूर अंचलों तक पहुंचाने की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 05 नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सुचारू कामकाज के लिए ‘अधिष्ठाता’ (Dean) की नियुक्ति कर दी गई है। जशपुर, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा में खुलने जा रहे इन कॉलेजों की जिम्मेदारी अनुभवी प्राध्यापकों को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है। किसे, कहां की मिली जिम्मेदारी?प्रशासन…
जिले में स्कूल बसों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन RTO अधिकारी विवेक सिन्हा ने 70 बसों की फिटनेस जांच, खामियां मिलने पर 14 दिन का अल्टीमेटम कोरबा । कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल बसों की फिटनेस जांच अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से 70 स्कूल बसों की जांच की। जांच में कई बसों में खामियां पाई गईं, जैसे कि साफ-सफाई की कमी, फटी सीटें, खराब सीसीटीवी कैमरे, और हेल्प चाइल्ड लाइन नंबर की अनुपलब्धता। बस संचालकों को 14 दिन में खामियां सुधारने का अल्टीमेटम दिया गया है। जांच के दौरान…
मेडिकल कॉलेज कोरबा में एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी व चरक शपथ का आयोजन कोरबा 23 जनवरी 2026/स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा में एम. बी. बी. एस. (2025 बैच) प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को चिकित्सा आचार संहिता की शपथ दिलाने के लिए ‘‘व्हाइट कोट सेरेमनी’’ एवं “चरक शपथ समारोह“ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कमल किशोर सहारे तथा विशिष्ट अतिथि अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर रहे।इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ. के के सहारे…
टीईटी परीक्षा एक फरवरी को कोरबा 23 जनवरी 2026/छ0ग0 व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित टीईटी परीक्षा 01 फरवरी को दो पाली में आयोजित होगी। प्रथम पाली 09.30 बजे से 12.15 तक जिले के 07 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी जिसमें 02 हजार 214 परीक्षार्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05.45 बजे तक जिले के 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी। जिसमें 04 हजार 369 परीक्षार्थी शामिल होंगे।संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया…
जिले में 800 युवा आपदा मित्रों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण कोरबा, 23 जनवरी 2026केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’युवा आपदा मित्र योजना’ के अंतर्गत जिला प्रशासन कोरबा द्वारा इस वर्ष बड़े पैमाने पर युवाओं को प्रशिक्षित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जिले की औद्योगिक संवेदनशीलता और स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं, जैसे सर्पदंश, डूबने की घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए केंद्र शासन ने इस वर्ष प्रशिक्षित होने वाले आपदा मित्रों की संख्या बढ़ाकर 800 कर दी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य से इस योजना के क्रियान्वयन हेतु केवल चार जिलों कोरबा, रायपुर,…
26 जनवरी को मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन कोरबा 23 जनवरी 2026/गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा विभाग मंत्री श्री टंकराम वर्मा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कोरबा जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक एवं जीवंत झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा।…
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समीक्षा बैठक योजना के क्रियान्वयन में गम्भीरता से प्रगति लाने हेतु किया निर्देशित योजना से आमजन को आर्थिक राहत एवं स्वच्छ ऊर्जा का मिलेगा लाभः- कलेक्टर कुणाल दुदावत कोरबा 23 जनवरी 2026/प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के जिले में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं अधिकृत वेंडर्स की समीक्षा बैठक ली। बैठक में योजना की जमीनी प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने इसे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए मिशन मोड में कार्य करने…
शासकीय कालेजों को 30 जून तक पाठ्यक्रम संचालन हेतु लेनी होगी अनुमतिकोरबा । अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर से संबद्ध शासकीय व अशासकीय कॉलेजों को संबद्धता के लिए पत्र जारी किया गया है। यह संबद्धता सत्र 2026-27 के लिए लेने कहा है।यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. तर्नेश गौतम द्वारा जारी पत्र में कहा है कि प्रावधान अनुसार प्रत्येक सत्र के 30 जून तक शासकीय कॉलेजों को उनके कॉलेज द्वारा संचालित विषय अथवा पाठ्यक्रम के अतिरिक्त नवीन अथवा अधूरे विषय या संकाय व स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम संचालन के लिए अनुमति लेनी होगी। इसके लिए एयू द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन…
कोरबा नगर निगम महापौर करेंगी निगम की लाईब्रेरी में माॅ सरस्वती की पूजा-अर्चनाकोरबा :- कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के गीतांजलि भवन स्थित सार्वजनिक वाचनालय में प्रातः 09 बजे विद्या की देवी माॅ सरस्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। इस मौके पर आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित निगम के पार्षद व जनप्रतिनिधिगण भी पूजा-अर्चना में भाग लेंगे।निगम के उपायुक्त बी.पी. त्रिवेदी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पवित्र अवसर पर विद्यादायनी माॅ सरस्वती की पूजा-अर्चना का पावन…
About Us
Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Mobile : 9826362771, 7489819427
Email: shikharkeshrinews@gmail.com
Address: Purani Basti, Korba, C.G. 495677
important pages
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.