Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
KORBA:-ग्राम नकटीखार की 8 जनहित मांगों को लेकर ग्रामीणों एवं जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन KORBA:-ग्राम नकटीखार की 8 जनहित मांगों को लेकर ग्रामीणों एवं जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर नकटीखार में चक्काजाम कर आंदोलन किया जाएगा कोरबा। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 20 की जनपद सदस्य मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व में ग्राम पंचायत नकटीखार के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कलेक्टर कोरबा को ज्ञापन सौंपकर गांव की वर्षों से लंबित 8 प्रमुख जनहित मांगों…
मुलमुला क्षेत्र के डामर प्लांट से केबल वायर चोरी का खुलासा 24 घंटे के भीतर मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई — एक आरोपी गिरफ्तार, जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र का मामला दिनांक 12.08.2026बनाहिल स्थित लड्डू गोपाल राईस मिल के अंदर डामर प्लांट से केबल वायर चोरी करने वाले का मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रार्थी मुकेश केडिया ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे मिल के चौकीदार ने फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग राईस मिल…
जांजगीर चांपा पुलिस:-घरेलू विवाद में घर को आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार जिले के थाना बलौदा क्षेत्र का मामला पुलिस ने घरेलू विवाद के चलते घर के कमरे में आग लगाकर राशन, कपड़े, कूलर, सिलाई मशीन, नगदी रकम सहित अन्य सामान जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना का विवरण प्रार्थी धीनकराम खुंटे, निवासी पहरीपारा खिसोरा, ने 10 अगस्त 2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पुत्री एवं बहू के साथ खेत में मजदूरी करने गया था। इसी दौरान सूचना मिली कि उसके पुत्र अमरलाल खुंटे ने घर के एक…
120 नर्सिंग छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु दी गई जानकारीकोरबा l कोरबा जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मानिकपुर स्थित ओरिएंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 120 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी के अलग-अलग तरीकों और उनसे बचने के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।उक्त कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर आर.के. गर्ग, प्राचार्या रचना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान निरीक्षक एवं साइबर सेल प्रभारी ललित…
कोरबा प्रेस क्लब में न्यू जर्नलिस्ट फाउंडेशन छत्तीसगढ़ कोरबा इकाई की हुई पहली बैठक संपन्न
तिरंगा यात्रा में उल्टा तिरंगा नजर आने से भाजपा नेताओं पर उठे सवालकोरबा। स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभर में तिरंगा यात्राओं के जरिए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा के बालको क्षेत्र में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की सामने आई तस्वीर में एक तिरंगा उल्टी दिशा में दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर आयोजकों की सतर्कता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सावधानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।तस्वीर में यात्रा के दौरान आगे चल रहे भाजपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के हाथ…
कोरबा में 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में छात्र -छात्राएं एवं युवा वंदेमातरम् थीम पर देशभक्ति का देंगे संदेश कोरबा 12 अगस्त 2026/तिरंगा यात्रा कार्यक्रम वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जिले में 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। यह तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड से ओपन थियेटर घंटा घर कोरबा तक निकाली जायेगी।जिला प्रशासन कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सभी शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारी, शासकीय अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्र-छात्राएं, युवाजन, प्राचार्य,…
हरेली तिहार पर फूलसिंह राठिया ने दी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएंकोरबा। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं प्रमुख पर्व हरेली तिहार के अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति से जुड़े जीवन का प्रतीक है। यह पर्व किसानों और ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाने की अपील की।
राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में गौरव राज ने जीता कांस्य पदक अंडर-12 के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में 1:17.94 मिनट का लिया समयकोरबा l कोरबा के उदीयमान तैराक गौरव राज ने राजस्थान के जयपुर में आयोजित 42वीं सब-जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है।6 से 9 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गौरव ने लड़कों के ग्रुप-3 (अंडर-12 वर्ष) की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में 1 मिनट 17.94 सेकंड का समय निकालकर यह उपलब्धि हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर गौरव ने कोरबा जिले के साथ छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है।उनकी…
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल के लिए 5 एकड़ भूमि स्वीकृतकोरबा l छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से बिलासपुर जिले के पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। बिलासपुर के ग्राम रहंगी (बिल्हा) में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना के लिए 5 एकड़ भूमि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 100 करोड़ से ज्यादा की यह स्वास्थ्य परियोजना है।
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.