Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
KORßA:-बालको नगर डाकघर में आधार एनरोलमेंट और अपडेट की सुविधा हुई शुरू कोरबा। भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा कोरबा जिले के बालको नगर उपडाकघर में आधार एनरोलमेंट एवं अपडेट संबंधी सेवाएं प्रारंभ कर दी गई हैं। यह सुविधा सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से उपलब्ध रहेगी। डाक विभाग द्वारा दी जा रही इस सुविधा के तहत आम नागरिक नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ई-मेल एवं बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक सुधार एवं अपडेट भी कराए जा सकते हैं। विभाग ने विशेष रूप से अभिभावकों से…
करही गोलीकांड का खुलासा : “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस की बड़ी सफलताएक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 03 आरोपी गिरफ्तारथाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” के तहत हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने उधारी के पैसों को लेकर लगातार हो रहे विवाद, मृतक आयुष कश्यप के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक प्रगति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न जलन और द्वेष…
KORßA:-शाेक समाचार…पत्रकार संतोष दीवान की बड़ी मां:-पुष्पा बाई दीवान का निधन निधन: पुष्पा बाई दीवानकोरबा। शहर के कोहड़िया वार्ड निवासी पुष्पा बाई दीवान, पति श्री रूप दास दीवान उम्र 70 वर्ष का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी, उनकाउपचार शहर के निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा था। जहां आज शुक्रवार 22 मई की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे कोहड़िया के मुक्तिधाम मे संपन्न होगा। स्वर्गीय पुष्पा बाई दीवान कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकार संतोष दीवान की बड़ी मां थी। कोरबा प्रेस क्लब…
KORßA:-ग्राम पंचायत ढोंगदरहा में आयोजित हुआ समाधान शिविर…..12 ग्राम पंचायतों के संबंधित मांग एवं शिकायतों के कुल 620 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 158 आवेंदनो का मौके पर हुआ निराकरण, विभागीय योजनाओं से आमजनों को किया गया लाभांवित….. कोरबा 22 मई 2026/शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढोंगदरहा के शाला भवन परिसर में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ढोंगदरहा, भैंसमा, सकदुकला, चीतापाली, करमंदी, बगबुडा, चाकामर, करूमौहा, कुरुडीह,…
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 22.05.2026 इसी कड़ी में वाहन चालक आरोपी गुरु गोविन्द को शराब सेवन कर वाहन चलाते पकड़ा गया था जिसके विरुद्ध धारा 185 के तहत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया गया था। माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय जांजगीर द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में शराबी वाहन चालक आरोपी गुरु गोविन्द को कठोर एवं समाजोपयोगी दण्ड दिया गया है। धारा 185 मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत आरोपी चक्क पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अतिरिक्त न्यायालय ने चालक को 15…
सुशासन तिहार 2026: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वासजनसमस्या निवारण शिविर में रथ बाई कंवर को मिला अंत्योदय राशन कार्डकोरबा, 22 मई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार 2026 शासन की जनहितकारी और संवेदनशील कार्यशैली का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आ रहा है। यह अभियान केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन और आमजन के बीच आत्मीय संवाद, विश्वास और जुड़ाव को सशक्त करने का माध्यम भी बन रहा है। गांव-गांव आयोजित हो रहे जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से प्रशासन लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित…
सुशासन तिहार 2026:पाली के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन146 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण, आमजनो को शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी, किया गया लाभांवित कोरबा, 22 मई 2026/सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत धौराभांठा में जनसमस्या निवारण शिविर का पाली–तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ पवन सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता कोराम, श्री अंशुल पैंकरा, श्री मनोज कुमार,…
ग्राम पंचायत ढोंगदरहा में आयोजित हुआ समाधान शिविर158 आवेंदनो का मौके पर हुआ निराकरण, विभागीय योजनाओं से आमजनों को किया गया लाभांवित कोरबा 22 मई 2026/शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रदेश में सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढोंगदरहा के शाला भवन परिसर में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ढोंगदरहा, भैंसमा, सकदुकला, चीतापाली, करमंदी, बगबुडा, चाकामर, करूमौहा, कुरुडीह, गोढ़ी, बेंदरकोना एवं पंडरीपानी सहित कुल 12 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम…
ज्ञानभारतम पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के दौरान ग्राम तुमान में मिला ब्रिटिश कालीन प्राचीन दस्तावेजकोरबा 22 मई 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कोरबा जिले में व्यापक रूप से संचालित किये जा रहे ”ज्ञानभारतम“ राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत ऐतिहासिक महत्व की प्राचीन पाण्डुलिपियों को बचाने और डिजिटल संरक्षण करने खोज जारी है।इस कड़ी में ”ज्ञानभारतम“ राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के जिला समन्वयक श्री सतीश प्रकाश सिंह द्वारा विगत दिवस पोड़ीउपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम तुमान में सर्वेक्षण के दौरान ब्रिटिश कालीन दस्तावेजों को खोज निकाला गया।जिला समन्वयक श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम तुमान के निवासी बुजुर्ग बिधून…
भूविस्थापित श्रमिक सहकारी समिति चारपारा कोहड़िया के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारीकोरबा 22 मई 2026/भूविस्थापित श्रमिक सहकारी समिति चारपारा कोहड़िया पंजीयन क्रमांक 3425 विकासखंड कोरबा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।रिटर्निंग अधिकारी श्री दीपक सिंह कंवर द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 29 मई 2026 को सुबह 11 बजे से अपरांह 03 बजे तक समिति कार्यालय में लिया जायेगा। विशेष साधारण सम्मिलन में मतदान 04 जून को सुबह 11 बजे से अपरांह 03 बजे तक सोसायटी कार्यालय में कराया जायेगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे के…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.