Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: रामेश्वर ठाकुर
सिर्री हत्याकांड में अपराध सिद्ध होने पर कटघोरा न्यायालय ने उम्रकैद का सुनाया फैसला
ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल में भालू के हमले में दो महिलाएं हुई जख्मी कोरबा l कोरबा जिले के वनांचल ग्राम डीडासरई-देवपहरी के जंगल में भालू के हमले की घटना घटित होने की बात सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार अचानक हुए हमले में मूल्यारो बाई 50 वर्ष व समारी बाई नामक दो महिला के जख्मी होने की बात बताई जा रही हैं। इनके शरीर के अलग-अलग हिस्से में कुछ गहरे और कुछ मामूली जख्म आये हैं।घटना के बाद दोनों को तत्काल शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उपचार के बाद दोनों की स्थिति खतरे…
DMF, विधायक-सांसद मद से बनी 10 सीसी सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल, भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने मांगी कोर कटिंग जांचकोरबा। जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में DMF, विधायक मद एवं सांसद मद से कराए गए सीसी रोड निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुल सिंह कंवर ने जनपद पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र सौंपकर 10 सीसी रोड निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।10 अगस्त 2026 को दिए गए आवेदन में कुल सिंह कंवर ने उल्लेख किया है कि विभिन्न…
जिला CEO प्रतीक जैन वीबी-जी राम जी योजना से जिले के 600 से अधिक स्कूलों में बनेंगे बालिका शौचालय 240 बालिका शौचालय, 15 मुक्तिधाम और 161 डिफंक्ट बोरवेल के कार्य स्वीकृत जिले में जल सरंक्षण एवं जल संवर्धन के कार्यों को दी गई है प्राथमिकता 891 कृषि डबरी,86 परकोलेशन टैंक,33 नवीन तालाब आदि किए गए हैं स्वीकृत कोरबा, 10 अगस्त 2026। विकसित भारत-जी राम जी योजना (विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण) के अंतर्गत कोरबा जिले में ग्रामीण अधोसंरचना और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृति दी जा रही है। जिले के 600 से अधिक शासकीय…
अमृत सरोवरों के तट पर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा, वृक्षारोपण, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेंगे सरोवर परिसर कोरबा, 11 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित किए गए अमृत सरोवर स्थलों पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में तथा सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में जिले के सभी अमृत सरोवर परिसरों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न सामुदायिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अमृत सरोवरों को केवल जल संरक्षण के…
लेबर कांटेक्ट सहकारी समिति कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारीकोरबा 11 अगस्त 2026/लेबर कांटेªक्ट सहकारी समिति मर्यादित कोरबा पंजीयन क्रमांक 3264 विकासखंड कोरबा जिला कोरबा के संचालक मंडल सदस्यों के निर्वाचन हेतु चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।रिटर्निंग अधिकारी सुभद्रा सिदार द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 14 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक समिति कार्यालय में प्रस्तुत किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 15 अगस्त, नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव लड़ने वाले अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन…
कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न होंः कलेक्टरसहायक आयुक्त आदिवासी विकास और जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय से कार्य करने के निर्देशकलेक्टर कुणाल दुदावत ने संधारण अवधि पूर्ण हो चुकी पीएमजीएसवाई सड़कों की सूची तैयार करने के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देशसमय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कीकोरबा, 11 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग…
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने सीएसईबी ग्राउंड का किया निरीक्षणमंच, बैठक, पार्किंग, और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक निर्देशकोरबा, 11 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर श्री दुदावत ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी सभी तैयारियों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को आयोजन स्थल…
भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” 14 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजनभारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे नमन कोरबा 11 अगस्त 2026/भारत सरकार द्वारा निर्णय लिया गया हैं कि 14 अगस्त 2026 को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर देश भर में विभिन्न स्मृति दिवस एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।छत्तीसगढ शासन संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 14 अगस्त को पंडित जवाहर लाल नेहरू सभागार रामपुर कोरबा के ऑडिटोरियम में अपरान्ह 4 बजे “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस”…
स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को कोरबा 11 अगस्त 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन प्रातः 08 बजे सी.एस.ई.बी.फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर सी.एस.ई.बी. चौक से बांए मुड़ते हुए टी.पी.नगर चौक से दाएं मुड़ते हुए पुनः वापस गायत्री मंदिर से सी.एस.ई.बी. फुटबॉल मैदान में समापन किया जायेगा। स्वतंत्रता दौड़ में जिले के सभी प्रबुद्धजन, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारी स्कूल, कालेज के छात्र/छात्राएं, एन.सी.सी. कैडेटस, एन.एस.एस समस्त खेल संघों के पदाधिकारी/खिलाड़ी, स्काउट गाईड, नेहरु युवा केन्द्र के सदस्य, गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.