घरेलू विवाद में बहू से मारपीट के मामले में सास व दो ननद गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही
महिला की शिकायत पर बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सास व दो ननद गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद हिंसक रूप लेने पर पुलिस ने बहू से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के आरोप में सास और दो ननदों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर
विवरण प्रार्थिया इंद्रानी अनंत, निवासी जावलपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जून 2026 की सुबह लगभग 9:30 बजे वह अपने घर के आंगन में मौजूद थी। इसी दौरान उसकी सास सुमित्रा बाई अनंत ने मोबाइल चोरी की शिकायत को लेकर उसे गाली- गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सास के साथ उसकी छोटी ननद अनिता बाई दिवाकर तथा बड़ी ननद सुनीता हरवंश ने मिलकर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी, बाल पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 282/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 351(2), 115(2), 118(2) एवं 3(5) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए में तीनों आरोपियों को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- श्रीमती अनिता बाई दिवाकर (30 वर्ष)
- श्रीमती सुनीता हरवंश (32 वर्ष)
- श्रीमती सुमित्रा बाई अनंत (60 वर्ष)
तीनों आरोपी ग्राम जावलपुर, थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा की निवासी हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक सुनील टैगोर, महिला आरक्षक रूखमणी निर्मलकर, महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय तथा आरक्षक नारायण भानू की सराहनीय भूमिका रही।



