Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: रामेश्वर ठाकुर
‘‘सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण’’ भारत के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रमकोरबा 20 जुलाई 2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में ए0डी0आर0 भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में ‘‘सामुदायिक मध्यस्थता मुकदमा मुक्त ग्रामीण भारत’’ के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिभागियों की प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 जुलाई से 23 जुलाई तक आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा द्वारा किया गया। जिसमें न्यायाधीशगण लीलाधर सारथी, विशेष सत्र न्यायाधीश…
सीईओ को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग, जनपद सदस्य व सरपंच संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कोरबा। जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा के समस्त जनपद सदस्य एवं सरपंच संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) भूपेन्द्र सोनवानी को तत्काल कार्यमुक्त (रिलीव) किए जाने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि श्री सोनवानी का स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद भी निर्धारित समयावधि बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। जबकि शासन के निर्देशानुसार स्थानांतरित अधिकारियों को तय समय-सीमा में कार्यमुक्त किया जाना आवश्यक है।संघ ने आरोप लगाया है…
दिव्य ज्योति स्कूल में सरोज पांडेय ने बांटा स्नेह, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल दिव्य ज्योति स्कूल पहुंचीं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, दिव्यांग बच्चों के बीच बिताए आत्मीय पल कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय ने आज वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल के साथ रामपुर तहसील रोड स्थित दिव्य ज्योति स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत दृष्टिहीन एवं श्रवण बाधित बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया। सुश्री सरोज पांडेय ने बच्चों से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया…
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 में व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुआ सम्मानित। कोरबा/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 के दौरान व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गोपाल मोदी के प्रभावशाली…
KORBA:-लकड़ी चोरी का खुलासा: पेड़ काटकर अभनपुर भेजी गई लकड़ी, आरा मिल सील, एफआईआर दर्ज लकड़ी चोरी मामले का खुलासाः पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ी अभनपुर भेजी, अपराध दर्ज, आरा मिल सील कोरबा 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सरकारी अनुमति से काटे गए पेड़ों की लकड़ी को वन विभाग के डिपो में जमा कराने के बजाय चोरी-छिपे रायपुर जिले के अभनपुर स्थित एक आरा मिल भेजने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने के बाद वन विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं जांच के दौरान अभनपुर…
KORBA:-राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में आज 20 जुलाई को सरगबुंदिया बाजार में कांग्रेस का प्रदर्शन कोरबा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ और जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के निर्देशानुसार रामपुर विधानसभा क्षेत्र में राम मंदिर चंदा चोरी के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान की उपस्थिति में यह प्रदर्शन दिनांक 20/07/2026, दिन सोमवार को शाम 4.00 बजे सरगबुंदिया बाजार में किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता पोस्टर लेकर विरोध जताएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीसी बरपाली अध्यक्ष संतोष कुमार देवांगन ने बताया कि रामपुर विधायक के मार्गदर्शन…
पेंशन और वेतन को लेकर नाराजगी, सरकार को आंदोलन की चेतावनी जिला-जनपद पंचायत कर्मचारियों की चेतावनी: मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल, हाईकोर्ट का लेंगे सहाराकोरबा। छत्तीसगढ़ जिला-जनपद पंचायत कर्मचारी संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर कर्मचारी प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे और अंततः अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।रविवार को कोरबा में आयोजित संघ की प्रांतीय बैठक…
सिर्फ रेल टिकट न होने से ट्रेन एक्सीडेंट का दावा खारिज नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली। साल 2015 में हुए एक रेल दुर्घटना मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पीड़ित के परिवार को सिर्फ इस आधार पर मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता कि मृतक के पास से ट्रेन का टिकट नहीं मिला था. कोर्ट ने मृतक की विधवा को 8 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (17 जुलाई) को एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि ट्रेन हादसों में जान गंवाने वाले व्यक्ति के पास से…
रेलवे विभाग को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला कोरबा आज भी उपेक्षित, अधूरे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सिर्फ परेशानियां : सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंतकोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति और वर्षों से अधूरे पड़े नवनीकरण कार्य पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, जीएम व डीआरएम बिलासपुर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय रेल को भारी राजस्व देने वाला कोरबा आज भी रेलवे की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने आगे…
KORBA:-कत्ता लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पत्रकार ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया मानिकपुर पुलिस की कार्रवाई कत्ता के साथ पकड़े गए युवक को भेजा जेल कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में संचालित ” सजग कोरबा, सतर्क कोरबा ” अभियान के तहत अपराधियों, गुंडा तत्वों एवं हथियार लेकर सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी कड़ी में आज थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मानिकपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि प्रेम कुमार साहू 19 वर्ष, निवासी मुड़ापार मुस्लिम बस्ती अपने घर के सामने हाथ में धारदार कत्ता लेकर…
About Us

Rameshwar Thakur
Owner & Editor
Disclaimer
श्री गणेशाय: नमः
छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती हैं, जिसमें जनहित की सूचनाएं, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती हैं। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होगी।
SHIKHARKESRI.COM इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, इसके लिए SHIKHARKESRI.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी ज़िम्मेदारी नहीं होगी।
Important Links
© 2025 Shikharkeshri.com | All Rights Reserved | Develop By Nimble Technology.